नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं. बॉलीवुड से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंस्डट्री में भी कई फिल्मों में काम किया है. 37 साल की इस एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद से ही उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी. प्रियंका चोपड़ा ने एक के बाद एक कई सफल फिल्मे दीं. प्रियंका चोपड़ा ने #pcmaniacs हैशटैग के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के करियर के 20 साल का सुनहरा सफर देखने को मिल रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 


 

 

 

 



 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @ozzyproduction and all of you for such a beautiful reminder of these 20 years since I started in this business. I hope to meet you all someday.. Meanwhile I want to celebrate with all of you... stay tuned! Thank you #pcmaniacs


A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


 


साल 2000 में बनीं मिस वर्ल्ड:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के 20 साल पूरे कर लिए हैं. साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. मिस वर्ल्ड पेजेंट के 50वें संस्करण में प्रियंका चोपड़ा ने जीत हासिल कर भारत का नाम गौरव से ऊंचा किया था. प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. 


अभिनय करियर की शुरुआत: 
प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म 'थमिजान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वहीं साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा. प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन वो निर्देशक और फिल्म मेकर्स की नजरों में अपनी पहचान बना चुकी थीं. 


बॉलीवुड फिल्में: 
प्रियंका चोपड़ा ने 'अंदाज', 'ब्लैकमेल', 'बरसात', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', 'सात खून माफ', 'गुंडे, 'बाजीराव मस्तानी', 'द स्काई इज पिंक' सरीखे कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं. 


हॉलीवुड फिल्में: 
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रियंका चोपड़ा ने पहचान बनाई. 'बेवॉच', 'द किड लाइक जेक', 'इज नॉट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा का दमदार किरदार देखने को मिला. 


इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को किया दरकिनार: 
प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई माई-बाप नहीं था. एक आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बड़ी ही मजबूती के साथ बनाए रखा और कामयाबी हासिल कीं.  


विदेशी गायक से रचाई शादी: 
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर निक जोनास से 1 दिसंबर 2018 को शादी रचा ली. लंबे अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली. आज ये एक बेहतरीन कपल की तरह खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. 


आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की सिर्फ यही सफलता नहीं है, बल्कि सामाजिक कार्यों से भी वो काफी जुड़ी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. प्रियंका चोपड़ा के करियर का पूरा सफर इस वीडियो में आप देख सकते हैं. 


एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें