नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने देश की राजधानी दिल्ली में नेहरु-गांधी परिवार के नाम पर जगहों के नामकरण को लेकर अब एक नया ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में दिल्ली में 64 जगहों के नाम गिनाए है जो नेहरु-गांधी परिवार के नाम पर रखे गए हैं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में कहा है 'सोचिए सिर्फ दिल्ली में ही 64 मशहूर जगहों के नाम रखे गए है, क्या आपको उन नामों को याद करने की जरूरत है।' उन्होंने अपने ट्वीट में एक मैपनुमा तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें 64 नामों का जिक्र किया गया है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 


गौर हो कि चंद दिन पहले ऋषि कपूर ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ‘हमें देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज के विकास में योगदान दिया है। हर चीज गांधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं। सोचना लोगों।’ अभिनेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस के शासन के दौरान देश की सभी बड़ी संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने की आलोचना की थी। अभिनेता अनुपम खेर और अन्य कई हस्तियों ने ऋषि के इन सिलसिलेवार ट्वीट का समर्थन किया था।