Miss World 2024 Winner: भारत ने 28 साल बाद 71वें मिस वर्ल्ड की मेजबानी की थी. हालांकि, सिनी शेट्टी (sini shetty) टॉप 4 में जगह बनाने से चूक गई हैं. टॉप 14 तक उन्होंने जगह बनाई. इसके बाद जब टॉप 4 का नाम अनाउंस हुआ, तो इस लिस्ट में सिनी शेट्टी का नाम शामिल नहीं था. पूरे भारत की नजरें सिनी शेट्टी पर थीं. हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने यहां तक का सफर तय कर भी पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है.



COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से बाहर हुआ इंडिया 


आज मुंबई में मिस वर्ल्ड का फिनाले चल रहे है. भारत की सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में देश को रिप्रेजेंट कर रही थीं. हालांकि, टॉप 14 में जगह बनाने के बाद वो बाहर हो गईं. उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. एक राउंड के दौरान बेस्ट डिजाइन ड्रेस का अवॉर्थ भी अपने नाम किया. पर वो ताज हासिल नहीं कर पाईं.  


आपने दिल जीता सिनी शेट्टी 


सिनी शेट्टी की मिस वर्ल्ड जर्नी यकीकन फैंस को बहुत इंस्पायर करती हैं. उन्होंने टॉप 4 में बेशक जगह नहीं बनाई, पर लोगों का दिल जीता. फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी अपने नाम कर चुकी हैं. बता दें कि सिनी सेट्टी डांस और पढ़ाई में भी बहुत माहिर हैं. वो 4 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं. 



सिनी ने मुंबई के एस.के.सोमैया डिग्री कॉलेज से अकाउंटिंग और फाइनेंस की पढ़ाई की है. मौजूदा समय में वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) की पढ़ाई कर रही हैं. सिनी शेट्टी की फैन फोलोइंग भी मिस इंडिया बनने के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गई है.