बॉलीवुड के खलनायक पापा Ranjeet की बेटी Divyanka Bedi हैं चांद का टुकड़ा, Photos देख कहेंगे- Aaeehhyy!

बॉलीवुड के टॉप खलनायक की लिस्ट में रंजीत (Ranjeet) का नाम भी शामिल है. एक दौर ऐसा था जब लोग रंजीत के नाम से डर जाते थे, लेकिन रंजीत रियल लाइफ में काफी फन लविंग हैं. रंजीत यानी गोपाल बेदी (Gopal Bedi) फिल्मों में जैसे नजर आते थे असल में उनके विचार और व्यवहार बिल्कुल विपरीत हैं. रंजीत की पर्सनल लाइफ काफी सरल रही और वे परफेक्ट फैमिली मैन हैं. रंजीत की एक बेटी है, जो लाइमलाइट और फिल्मी दुनिया से तो दूर है, लेकिन किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं लगती हैं. आज हम आपको उनकी बेटी दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) के बारे में बताएंगे...

ज़ी न्यूज़ डेस्क Tue, 01 Jun 2021-4:19 pm,
1/8

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) रंजीत (Ranjeet) यानी गोपाल बेदी और अलोका बेदी की बेटी हैं. दिव्यांका भले ही स्टार किड हैं, लेकिन उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद हैं. दिव्यांका अपनी फैमिली के काफी क्लोज हैं और पापा-मम्मी के साथ खूब वक्त बिताती हैं. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

2/8

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

बॉलीवुड से दूर रहने वाली रंजीत (Ranjeet) की बेटी दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) पापा की तरह ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. रंजीत भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. वहीं दिव्यांका भी अपनी लाइफ की हर छोड़ी बड़ी बात सोशल मीडियो पर पोस्ट कर अपने चाहने वालों से साझा करती रहती हैं. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

3/8

फैशन इंडस्ट्री का हैं हिस्सा

रंजीत (Ranjeet) की बेटी बॉलीवुड से दूर रहकर भी वो कहीं न कहीं बॉलीवुड से जुड़ी हैं. दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) फैशन डिजाइनर हैं और ये तो आपको पता ही है जहां बॉलीवुड वहां फैशन और जहां फैशन वहां बॉलीवुड. ऐसे में दिव्यांका कई सेलेब्स के साथ जुड़ी रहती हैं.  (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

4/8

दिव्यांका करती ज्वैलरी डिजाइन

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) फैशन डिजाइनिंग के साथ ही ज्वैलरी डिजाइनर भी हैं. दिव्यांगा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ज्वैलरी डिजाइनिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे एक मॉडल पर अपनी फैंसी बीड ज्वैलरी सेट करती नजर आ रही हैं. उनका काम काफी बारीक और सफाई वाला है. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

5/8

फिटनेस का रखती है ध्यान

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) एक फिटनेस फ्रीक भी हैं. पापा रंजीत (Ranjeet) ने कुछ दिनों पहले ही दिव्यांका का एक फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था. दिव्यांका खुद भी अपनी जिम फोटोज शेयर करती रहती हैं. साथ ही दिव्यांका योगिनी भी यानी वे योग भी खूब करती हैं. उनकी टोन्ड बॉडी देखकर साफ पता चलता है कि दिव्यांका एक दिन भी अपने रूटीन को मिस नहीं करती होंगी. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

6/8

बड़ा प्यारा है निकनेम

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) का निकनेम गिगी की है. पापा रंजीन (Ranjeet) भी दिव्यांका को इसी नाम से बुलाते हैं. दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपना निकनेम साझा किया है. दिव्यांका अपने निकनेम की तरह ही कूल हैं. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

7/8

भाई से हैं क्लोज

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) का एक भाई भी है, जिसका नाम चिरंजीवी बेदी है. दिव्यांका भाई से काफी क्लोज हैं और उसके साथ भी अपने मस्ती भरे पलों की तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे देखकर पता चलता है कि दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

8/8

विदेशी को कर रहीं डेट

दिव्यांका बेदी (Divyanka Bedi) विदेशी को डेट कर रही हैं. दिव्यांका के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड का नाम डेनियल मैक्ली है. दोनों जिम और योग पार्टनर भी हैं. इसके साथ ही दोनों दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ घूमने जाते हैं. लंबे समय से दिव्यांका लॉकडाउन की वजह से बॉयफ्रेंड से दूर हैं और उससे नहीं मिल सकी हैं. सोशल मीडिया पर वो डेनियल के लिए अपना प्यार लुटाती रहती हैं. (फोटो सौ. दिव्यांका बेदी इंस्टाग्राम)

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link