करी पत्ता पेड़ से प्राप्त होता है और इसके पेड़ का नाम मुराया कोएनिजी (Murraya Koenigii) है, जो कि रुतासी फैमिली (Rutaceae) से संबंध रखता है। करी पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिस कारण आयुर्वेद में भी इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें सिट्रस के साथ सुगंधित गुण और एक अलग फ्लेवर होता है। करी पत्ते का पेड़ मूल रूप से भारत से संबंध रखता है और भारतीय पकवानों में फ्लेवर और स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए इसके 5 दमदार फायदे जानते हैं।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. स्वस्थ दिल
रिसर्च में साबित हुआ है कि करी पत्ता का सेवन करने से दिल को कई मायनों में फायदे प्राप्त होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इन पत्तों में मौजूद mahanimbine नामक एल्कलॉइड की भारी मात्रा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है।


ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी को गायब कर सकते हैं ये होममेड जूस, जानें कैसे


2. ब्लड शुगर का नियंत्रण
जानवरों पर किए गए शोध में सामने आया है कि करी पत्ते के एक्सट्रैक्ट की मदद से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करके डायबिटीज, नसों में दर्द और किडनी डैमेज से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।


3. सूजन को कम करने में
करी पत्ता में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गुण प्रोटीन या जीन से संबंधित सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।


4. वजन घटाना
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि करी पत्ता चबाकर खाने से आपके वेट लॉस प्रोग्राम में मदद हो सकती है। जी हां, करी पत्ते में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में अतिरिक्त फैट व विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से आप स्वस्थ वजन हासिल कर सकते हैं।


5. दस्त से राहत
करी पत्ते में मौजूद कार्बैजोल तत्व इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण को बढ़ाता है। जो कि हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ता पित्त दोष को सही करके दस्त दूर करने में मदद कर सकता है।


यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। कृपया अपने डॉक्टर से सलाह पहले लें।


ये भी पढ़ें: कीवी खाने से पहले जरूर जान लें इसके दुष्प्रभाव