कीवी खाने से पहले जरूर जान लें इसके दुष्प्रभाव
Advertisement
trendingNow1905472

कीवी खाने से पहले जरूर जान लें इसके दुष्प्रभाव

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

सांकेतिक तस्वीर

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन काफी असरदार माना है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन फायदा पाने के चक्कर में आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन न कर लें। क्योंकि, इससे आपको फायदे मिलने की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए, कीवी खाने के कुछ दुष्प्रभावों पर भी नजर मार लें।

ये भी पढ़ें: इन फूड्स से मिलेगा भरपूर Vitamin K, दिल और हड्डियां बनेंगी हेल्दी

1. गर्भवती या ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं को कीवी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्हें इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लेनी चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से उनके और उनके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
2. किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह कीवी का अत्यधिक सेवन शरीर में एसिड का निर्माण कर सकता है। जिससे उल्टी व चक्कर आने की समस्या या डायरिया हो सकता है।
3. कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि कीवी की ओवरईटिंग करने से शरीर में सूजन या स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको अस्थमा या एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4. जो लोग रोजाना भारी मात्रा में कीवी का सेवन करते हैं, उनमें डर्मेटाइटिस जैसे स्किन डिसऑर्डर के विकसित होने का खतरा हो सकता है।
5. जो लोग लेटेक्स एलर्जी का सामना कर रहे हैं, उन्हें कीवी के सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि यह उनकी समस्या को गंभीर कर सकता है।

यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी फूड के सेवन से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: नमक से क्या-क्या नहीं हो सकता, इसके इन फायदों से आजतक अनजान हैं आप

 

Trending news