हर विटामिन हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। इसी तरह विटामिन-के हमारी हड्डियों की मजबूती और दिल के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बन जाता है। लेकिन आप कुछ फू्ड्स का सेवन करके इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए विटामिन-के से भरपूर फूड्स के बारे में जान लेते हैं।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. कीवी
इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कीवी का सेवन काफी किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इसमें फोलेट, पोटैशियम के साथ विटामिन-के भी मिलता है। कीवी की 100 ग्राम मात्रा में करीब 40 एमसीजी विटामिन-के होता है।


2. पालक
स्वस्थ शरीर के लिए पालक काफी फायदेमंद फूड है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-के और विटामिन-ए होता है। 100 ग्राम पालक में करीब 483 एमसीजी विटामिन-के पाया जाता है।


ये भी पढ़ें: नमक से क्या-क्या नहीं हो सकता, आजतक इन बातों से अनजान होंगे आप


3. एवोकाडो
अगर एवोकाडो में मौजूद विटामिन-के की बात करें, तो आपको इसकी 100 ग्राम मात्रा में करीब 21 एमसीजी विटामिन-के मिलेगा। जो कि वजन कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ बनाने में भी योगदान दे सकता है।


4. हरी मटर
मटर का सेवन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। 100 ग्राम हरी मटर से करीब 26 एमसीजी विटामिन-के मिल सकता है। इसलिए अपने आहार में इसे शामिल करना न भूलें।


5. अनार
अनार खाना किसे पसंद नहीं है। यह आपके शरीर में खून की मात्रा सुधारने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा 100 ग्राम अनार में करीब 16 एमसीजी विटामिन-के मौजूद होता है।


यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी फूड का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क जरूर करें।


ये भी पढ़ें: छाती को मजबूत और चौड़ा बनाने में मदद करेंगी ये पावरफुल चेस्ट एक्सरसाइज