नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम करीब करीब साफ हो चुके हैं. बीजेपी ने कांग्रेस से एक और राज्य छीन लिया है. अब उसके पास बस सिर्फ 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में सत्ता बची है. कांग्रेस इस बार गुजरात में सरकार बनाने की उम्मीद पाले बैठी थी, लेकिन परिणाम इसके ठीक उलट आए. ऊपर से कांग्रेस के हाथों से हिमाचल प्रदेश की सत्ता भी निकल गई. अब कांग्रेस के पास सिर्फ 4 राज्य बचे हैं.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कांग्रेस की सरकार अब सिर्फ पंजाब, कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में है. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी कांग्रेस की सरकार है. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो देश के मात्र 7.78 फीसदी हिस्से के बराबर वाले राज्यों पर ही कांग्रेस का कब्जा बचा है.


गुजरात चुनाव : BJP के किले में सेंध लगाना नामुमकिन, बनेगा ये बड़ा रिकॉर्ड


कर्नाटक के पास इस समय बस कर्नाटक सबसे बड़ा राज्य है. वहीं भाजपा इस समय अपने दम पर 13  राज्यों में सरकार चला रही है. इसके अलावा 5 राज्यों में उसकी सहयोगी सरकार है.


इन 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में बची कांग्रेस
राज्य              आबादी प्रतिशत
1. कर्नाटक      5.05%
2. पंजाब         2.29%
3. मेघालय      0.25%
4. मिजोरम     0.09%
5. पुड्डुचेरी      0.10%


देश में भाजपा शासित राज्य
राज्य                 आबादी प्रतिशत
1. उत्तरप्रदेश      16.16%
2. उत्तराखंड        0.83%
3. हरियाणा          2.1%
4. राजस्थान         5.7%
5. गुजरात           5.0%
6. छत्तीसगढ़        2.1%
7. मध्यप्रदेश        6.0%
8. असम             2.58%
9. हिमाचल         0.57%
10. गोवा            0.12
11. मणिपुर        0.24
12. अरुणाचल    0.11%
13. झारखंड       2.7%


भाजपा की साझेदारी वाली सरकार
1. बिहार              8.60 %
2. जम्मू-कश्मीर     1.06%
3. महाराष्ट्र           9.3%
4. आंध्रप्रदेश        4.08%
5. नगालैंड          0.16%