नई दिल्‍ली: 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के 29 बल सदस्यों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार सीआईएसएफ के दो बल सदस्‍यों का चुनाव विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है. इसके अलावा, 24 बल सदस्‍यों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, दो बल सदस्‍यों को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक और एक बल सदस्‍य को अदम्य साहसपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदकः से सम्‍मानित किया जाएगा. 

 

जानिए सीआईएसएफ के किस बल सदस्‍य को मिला कौन सा पदक 

 

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

1. सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, एनसीआर सेक्टर मुख्यालय, नई दिल्ली

2. रमेश चन्द्र चौधरी, कमाण्डेंट, 8वीं आरक्षित वाहिनी जयपुर


 

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

1. सर्वश्रेष्ठ अम्बस्था, उप महानिरीक्षक, बीएसएल बोकारो

2. पी के भाटी, वरिष्ठ कमाण्डेंट, नालको दामनजोडी

3. सुधु भगत, वरिष्ठ कमाण्डेंट, पीटीपीएस पतरातू

4. शंकर मांझी, कमाण्डेंट, डीएएमइएल दिल्ली

5. भूपेंद्र सिंह, उप कमाण्डेंट, आईपीजीसीएस दिल्ली

6. ओमबीर सिंह, उप कमाण्डेंट, सीजीबीएस दिल्ली

7. रविन्द्र सिंह, सहायक कमाण्डेंट, आरटीसी बड़वाह

8. एन एस रावत, सहायक कमाण्डेंट, केआरटीसी मुण्डली

9. ए एस समयाल, सहायक कमाण्डेंट, सीजीबीएस दिल्ली

10. डी वी राजाराम, सहायक कमाण्डेंट (एलआर), एपीइपी अलवेई

11. मुख्तार अहमद, सहायक उपनिरीक्षक, सीसीएल करगली

12. बी एल शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, डब्लूसीएल छिंदवाड़ा

13. कालू राम, सहायक उपनिरीक्षक, सीजीबीएस दिल्ली

14. हरू सेन, सहायक उपनिरीक्षक, ओआईएल दुलियाजान

15. एस आनन्दन, सहायक उपनिरीक्षक, आरटीसी अराक्कोणम

16. सी विकरमन, सहायक उपनिरीक्षक, एलपीएससी महेन्द्रगीरी

17. आर एम नायर, सहायक उपनिरीक्षक, कोचीन एयरपोर्ट

18. अमृत इक्का, सहायक उपनिरीक्षक, बीएसपी भीलाई

19. डी पी मेहरा, सहायक उपनिरीक्षक, बीएचइएल भोपाल

20. के आर नायर, सहायक उपनिरीक्षक, बीपीसीएल केच्ची

21. एम एस पील्लई, सहायक उपनिरीक्षक, एलपीएससी महेन्द्रगीरी

22. ससीधरन के के, सहायक उपनिरीक्षक, सीएसवाई कोचीन

23. आर सिधार्थ, सहायक उपनिरीक्षक, एनएलसी नेयवेली

24. हरी भाई मारी, प्रधान आरक्षक, ओएनजीसी अहमदाबाद

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


 

सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदकः

1. नरेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेंट, ओएनजीसी देहरादून

2. के सी नायक, सउनि, पीपीटी पारादीप

     


अदम्य साहसपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदकः

1. सुशील भोई, आरक्षक, 5वीं आरक्षित वाहिनी गाजियाबाद