Kolkata rape murder case updates: आरोपी संजय रॉय का जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. सभी से रेप-मर्डर को लेकर सीबीआई ने सवाल जवाब किया. इस बीच RGK हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार की CBI जांच भी शुरू हो गई है. SIT ने आज CBI को सारे दस्तावेज हैंडओवर कर दिए हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को इस काम की जिम्मेदारी भी सौंपी थी. सीबीआई (CBI) ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से कई सवालों की लिस्ट बनाई थी. उसमें कौन-कौन से सवाल थे चलिए अब आपको बताते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें - क्या टमाटर का रंग लाल होता है? पॉलीग्राफ में कोलकाता रेप के गुनहगार से CBI ने पूछे ये 20 सवाल


पूर्व प्रिंसपल संदीप घोस का सच से सामना


वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे?


आपको पता है किसने पीड़िता का रेप किया?


आपको पता है किसने पीड़िता का मर्डर किया?


क्या पीड़िता का गैंग रेप हुआ था?


पुलिस को वारदात की जानकारी दी थी?


वारदात वाले दिन पीड़िता को देखा था?


क्या पीड़िता से मुलाकात हुई थी?


पीड़िता के बीच किसी तरह का विवाद था?


परिजनों को हत्या को आत्महत्या बताया था?


वारदात की सूचना पुलिस को देर से दी गई?


अगर हां तो क्यों देरी की गई?


क्या आपने क्राइम सीन का रिनोवेशन करवाया?


क्या किसी ने आपको ऐसा करने के लिए कहा था?


क्राइम सीन को जांच पूरी होने तक सुरक्षित क्यो नही रखा?


वारदात के बाद तुरंत रिजाइन क्यों दे दिया


इतनी जल्दी किस बात की थी?


क्या रिजाइन के लिए किसी ने दबाव बनाया था?


वारदात के बाद किस-किस से बात की?


वारदात की जानकारी फोन पर किस-किस को दी?


आरोपी संजय रॉय को जानते हो?


अगर हां तो कब से, कितनी बार मिले


संजय रॉय से 8, 9 अगस्त को मिले थे क्या?