Kolkata doctor rape case: क्या टमाटर का रंग लाल होता है? पॉलीग्राफ में कोलकाता रेप के गुनहगार से CBI ने पूछे ये 20 सवाल
Advertisement
trendingNow12397992

Kolkata doctor rape case: क्या टमाटर का रंग लाल होता है? पॉलीग्राफ में कोलकाता रेप के गुनहगार से CBI ने पूछे ये 20 सवाल

Kolkata rape case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय शुक्रवार को सियालदाह की एक अदालत में जज के सामने फफक-फफक कर रोने लगा, उसने दावा किया कि वो निर्दोष है. 

 

कोलकाता कांड का आरोपी संजय रॉय का पॉलिग्राफ टेस्ट

Kolkata Doctor rape murder case: कोलकत्ता डॉक्टर रेप मर्डर केस में केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई (CBI) सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया. इन लोगों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, मुख्य आरोपी संजय रॉय और उसके साथ 4 ट्रेनी डॉक्टरों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया. कोलकाता की डॉक्टर बेटी से रेप-मर्डर केस की सीबीआई जांच मानो अपने आखिरी चरण में है. CBI ने आरोपी संजय रॉय से केस (Sanjay Roy) से जुड़े कुछ बेहद अहम सवाल पूछे थे. पॉलिग्राफ टेस्ट के सवालों की सूची यानी (questionnaire) में तीन तरह के सवाल हो सकते हैं. आइए अब आपको बताते हैं सीबीआई ने किन 20 सवालों के जरिए संजय रॉय से उस भयानक रात का पूरा सच उगलवाने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें- 'पैरासिटामोल, सेट्रिजन' और... ये 156 दवाएं BAN, 100 काम छोड़कर पढ़ें सबसे जरूरी खबर

CBI के सवालों की सूची

1. क्या आपका नाम संजय रॉय है?
2. क्या आप कोलकात्ता में रहते है?
3. क्या वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे?
4. क्या आपको मोटरसाइकिल चलानी आती है?
5. क्या आपने पीड़िता का रेप किया?
6. क्या आपने पीड़िता का क़त्ल किया?
7. क्या अपने कभी झूठ बोला है?
8. क्या टमाटर का रंग लाल होता है?
9. क्या आप पीड़िता को जानते थे?
10. क्या क़त्ल में आपके साथ कोई और भी शामिल था?
11. क्या क़त्ल करने के बाद आप अस्पताल से भाग गए थे?
12. क्या आपने पीड़िता के साथ पहले भी छेड़छाड़ की है?
13. क्या आप पोर्न फिल्में देखते है?
14. क्या आप डॉक्टर संदीप घोष को जानते है?
15. क्या क़त्ल की जानकारी आपने संदीप घोष को दी थी?
16. क्या आप पीड़िता के क़त्ल से पहले रेड लाइट इलाके में गए थे?
17. आपके साथ सेमिनार हॉल में कोई और भी मौजूद था?
18. वारदात के बारे में आपने किसी को कुछ बताया?
19. क्या आपका ब्लू टूथ सेमिनार हॉल में टूटा था?
20. पूछे गए सारे सवालों का क्या अपने सही जबाब दिया है?

नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Hindi News Today और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. देश-दुनिया की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news