Advertisement
  • Shwetank Ratnamber

    श्वेतांक रत्नाम्बर

    श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है. ZEE न्यूज़ से जुड़ाव 2018 में हुआ. ज़ी मीडिया नेटवर्क के इंटरनेशनल चैनल WION के साथ दो साल काम करके कई देशों में मौजूद ब्यूरो के जरिए वैश्विक राजनीति को करीब से देखा और समझा. अंतरराष्ट्रीय ख़बरों के सबसे प्रतिष्ठित प्राइम टाइम न्यूज़ शो Gravitas के साथ 'The West Asia Post', 'One Africa', WION Wings और WION Traveller जैसे शो ऑन एयर कराए और टीम के साथ हिंदी भाषा में लाइव इंटरप्रिटेशन भी किया. 2004 से जारी सफर में एंकरिंग, रिपोर्टिंग और रनडाउन संभालने का भरपूर मौका भी मिला.

    ज़ी न्यूज़ डिजिटल में कार्यरत श्वेतांक समसामायिक मुद्दों पर ख़बरें लिखने के साथ ओपिनियन भी लिखते हैं. चार लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके श्वेतांक ने पत्रकारिता का ककहरा दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से सीखा. जर्नलिज्म में PG डिप्लोमा करने के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले श्वेतांक लंबे समय से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. आप shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल कर उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.

Stories by Shwetank Ratnamber

लद्दाख में चुमाथांग नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! ये चमत्कार देख, सुध-बुध भुला बैठेंगे

Chumathang village

लद्दाख में चुमाथांग नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! ये चमत्कार देख, सुध-बुध भुला बैठेंगे

Ladakh Chumathang hot spring: सैर सपाटे और पर्यटन की बात हो तो भारत का कोई सानी नहीं है. 'अतुल्य भारत' की टैग लाइन कानों में पड़ते ही पहाड़ों से लेकर खूबसूरत समुद्री तटों की तस्वीरें दिमाग में कौंधने लगती हैं. हर साल करोड़ों विदेशी लोग दुनियाभर से भारत की विविधताओं से भरी विरासत, विविधता में एकता और खूबसूरत नजारे देखने दौड़े चले आते हैं. देश में अनगिनत ऐसी जगहें हैं जिनकी गिनती टूरिज्म के हॉटस्पॉट में होती है. उसमें भी कुछ इलाके अपनी अनोखी प्राकृतिक विशेषताओं के चलते कौतूहल का विषय बने हुए हैं. ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढ़के पहाड़ों के नजदीक की कुछ संरचानाएं ना सिर्फ प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती हैं, बल्कि रोमांच पसंद करने वालों के लिए भी सरप्राइज होती हैं. लद्दाख का चुमाथांग गांव भी ऐसी एक अनोखी जगह है, जहां कुदरत अपने अलग ही रंग और नजारे दिखाती है.

Jan 13,2026, 23:11 PM IST

ग्रीनलैंड या कोई और... दुनिया में सबसे ठंडी जगह, बाहर निकलते ही जम सकता है इंसान!

Coldest place of World

ग्रीनलैंड या कोई और... दुनिया में सबसे ठंडी जगह, बाहर निकलते ही जम सकता है इंसान!

Coldest place in the world : डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में ग्रीनलैंड पर वक्र दृष्टि गड़ाए हैं. इस तरह ट्रंप और ग्रीनलैंड और अमेरिका सालभर से ट्रेंडिंग की-वर्ल्ड्स यानी सुर्खियों में बने हुए हैं. करंट अफेयर्स की बात करें भारत से अमेरिका तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्दी और शीतलहर से परेशान लोगों के दिमाग में दुनिया के सबसे ठंडे स्थान का ख्याल जरूरी आया होगा. ग्रीनलैंड में भी जबरदस्त ठंड पड़ती है. ऐसे में क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सर्दी का पड़ती है या सबसे ठंडी जगह या शहर कौन सा है. अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं दुनिया की सबसे सर्द जगहों के बारे में जहां जरा सी असावधानी आपकी जान पर भारी पड़ सकती है.

Jan 12,2026, 22:17 PM IST

Trending news

Read More