Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जन्म जन्म 15 मार्च 1986 को हुआ है. खेसारी का बहुत बड़ा फैन्स बेस है और लोग उनके म्यूजिक वीडियो को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. शायद ही कोई ऐसा समय हो जब वह अपने लेटेस्ट गानों से इंटरनेट पर धमाल न मचाते हो. जबकि खेसारी लाल यादव पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे बड़े सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुके हैं. हालांकि, खेसारी लाल यादव के जन्मदिन को उनके चाहने वाले अपने अपने अंदाज से मनाते हैं. मगर इस बार हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या पवन सिंह उनकी जन्मदिन की पार्टी में आएंगे? चलिए इस ऑर्टिकल में समझने की कोशिश करते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सबसे पहले जानते हैं खेसारी लाल यादव का असली नाम क्या है. दरअसल, खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. शत्रुघ्न कुमार यादव यानी खेसारी लाल यादव एक वक्त में लिट्टी-चोखा बेचकर अपना पेट पालते थे. हालांकि, उन्होंने लगातार मेहनत की और इस मुकाम तक पहुंचे. असल में शत्रुघ्न कुमार यादव के खेसारी बनने की दिलचस्प कहानी है. कहा जाता है कि शत्रुघ्न कुमार के बहुत ज्यादा बोलने की वजह से खेसारी नाम पड़ गया. ये नाम धीरे-धीरे इनकी पहचान बन गई.


अब समझते हैं कि क्या पवन सिंह भोजपुरी स्टार के जन्मदिन की पार्टी में आएंगी या नहीं? दरअसल, 5 जनवरी जब पवन सिंह का जन्मदिन था, उस पार्टी में खेसारी लाल यादव शामिल हुए थे. हालांकि, लोगों के मन में सवाल उठ रहा था कि क्या पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में खेसारी आएंगे की नहीं. मगर खेसारी लाल यादव पहुंचे और सेलिब्रेट भी किया. अब यही सवाल खेसारी लाल यादव के फैन्स के मन में भी उठ रहा है कि क्या पवन सिंह आएंगे की नहीं.


यह भी पढ़ें: आरा नहीं, तो क्या औरंगाबाद से चुनावी मैदान में होंगे पवन सिंह? समझिए इनसाइड स्टोरी


वैसे देखा जाए तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद खत्म होने के बाद अब दोनों अच्छे दोस्त हो चुके हैं. इस वजह से कहा जा सकता है कि पवन सिंह खेसारी लाल यादव के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकते हैं.