पटना :  भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. कम समय में ही विनोद ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है. पहली भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ के जरिए विनोद यादव के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला, इस फिल्म के बाद विनोद यादव कई म्यूजिक एलबम्स में भी नजर आए जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं भोजपुरी दर्शकों के बीच सिंगर अलका झा की अपनी एक अलग पहचान है. अलका झा की आवाज के दीवाने बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं. ऐसे में अब उनका नया गाना विनोद यादव के साथ ‘चार बजे’ धमाल मचा रहा है. इस गाने के वीडियो ने रिलीज के साथ ही हंगामा मचा दिया है. इस गाने के वीडियो में आवाज अलका झा की है. वहीं अलका झा के साथ ही वीडियो में विनोद यादव नजर आ रहे हैं. इस गाने के वीडियो में विनोद यादव का हंगामेदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. दर्शक इस गाने के वीडियो को सर्च कर देख रहे हैं. यूट्यूब पर यह गाना आज भी हंगामा मचा रहा है. 


विनोद यादव और अलका झा के इस सुपरहिट भोजपुरी गाना‘चार बजे’ के वीडियो को विनोद यादव एंटरटेनमेंट ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस वीडियो में दोनों ही कलाकारों का देहाती लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने को रिलीज के बाद से अब तक 201,424 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. 


ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने बाथ टब में लेटकर क्लिक कराई तस्वीरें, बढ़ा सोशल मीडिया का तापमान 


विनोद यादव और अलका झा के इस सुपरहिट भोजपुरी गाना‘चार बजे’ को अल्का झा ने गाया है. वहीं इसके बोल सुनील प्रजापति ने लिखे हैं और म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है. बता दें कि विनोद यादव की दो फिल्में जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में दर्शकों को विनोद की आगामी फिल्म का इंतजार बेसब्री से है.