मानवता शर्मसारः अधेड़ ने किया 65 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म
Advertisement

मानवता शर्मसारः अधेड़ ने किया 65 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. खबर के अनुसार एक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर 65 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. 

मुंगेर में 65 वर्षीय महिला से दुषकर्म किया गया. (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. खबर के अनुसार एक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर 65 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस के अनुसार, खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीया महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव आई थी. बेटी से मिलकर महिला रविवार को दोपहर के समय पैदल अपने गांव लौट रही थी. 

आरोप है कि शिशुआ गांव निवासी गौतम मंडल (40) ने रास्ते में महिला को अकेले देखकर उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

तारापुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर तारापुर थाने में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्तपताल, मुंगेर भेजा गया है. 

डीएसपी ने कहा की 48 घंटे के अंदर अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब पुलिस अदालत के आदेश के बाद आरोपी के घर में कुर्की-जब्ती करेगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.