Ranchi: राज्य में हेमंत सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किये हैं. इस सूचि में कई ऐसे नाम हैं, जिनके नाम पर पहले ही अटकलें लगाईं भी जा रही थी. सरकार द्वारा किये गए ट्रांसफर में रांची जिला के DC से लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव तक के नाम हैं. वहीं, रांची DC छवि रंजन लगातार चर्चा का विषय पिछले काफी समय से बने हुए थे. विधासभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उनके व्यवहार और कार्यशैली पर उंगली उठाई थी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रांची मेन रोड इलाके में हुए उपद्रव के बाद से DC छवि रंजन सवालों के घेरे में थे. जिसके बाद अब सरकार ने उनका भी ट्रांसफर कर दिया है. सरकार के द्वारा किये गए तबादले की लिस्ट: 


  • राहुल कुमार सिन्हा को रांची DC बनाया गया है. 

  • शशि रंजन रांची के नगर आयुक्त बने हैं. ए

  • दोड्डे पलामू के DC बन गए हैं. 

  • भोर सिंह यादव बने लातेहर DC. 

  • अबू इमरान चतरा DC बनाए गए हैं. 

  • नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद. 

  • राहुल शर्मा राज्यपाल के प्रधान सचिव बने. 

  • प्रवीण टोप्पो दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त बने. 

  • के श्रीनिवासन श्रम विभाग के सचिव बने. 

  • कमलेश्वर प्रसाद सिंह उत्पाद आयुक्त बने. 

  • चन्द्र प्रकाश उरांव बने संथाल परगना आयुक्त. 

  • मुकेश कुमार बने आदिवासी कल्याण आयुक्त. 

  • अमित कुमार बने खान निदेशक, 

  • छवि रंजन बने निदेशक समाज कल्याण. 

  • वी पी सिंह बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक. 

  • आदित्य कुमार आंनद बने निदेशक नगरीय प्रशासन.