रांचीः Mandar By-Election Result Live Update: मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By-Election Result) के चुनावी मैदान में कांग्रेस की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की 14वें राउंड में 11,050 वोट से आगे चल रही है. इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 62792 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 51742 वोट मिले हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

उपचुनाव में 60.65 फीसदी हुई थी वोटिंग
23 जून को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में 60.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत को EVM में कैद किया था. 433 बूथों पर मतदान हुआ था. बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होने के चलते मांडर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मांडर के मैदान में वैसे तो 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है। उपचुनाव में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 


क्या कहना है झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का के रवि कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है.


14वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 11 वोट से अधिक वोट से आगे
पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट
बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 51,742
कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 62,792
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 8,697
नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,118
शिवसेना : रेखा कुमारी : 554
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 264
निर्दलीय : देवकुमार धान : 17,350
निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 852
निर्दलीय : अशोक उरांव : 445
निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 317
निर्दलीय : जॉन तिर्की : 386
निर्दलीय : नीरज उरांव : 872
निर्दलीय : मार्शल बारला : 774
निर्दलीय : सुशील उरांव : 1846
NOTA : 1,597
कुल वोट : 1,49,606