Patna: पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशनिंग के लिए 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक प्री-एनआई/एनआई कार्य किया जाना है. जिस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये ट्रेनें हुई रद्द


  • 03295 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 03291 पाटलिपुत्र-पटना पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 03380 पटना-बरौनी पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 10 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 05253 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 05254 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 05266 पाटलिपुत्र-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 12 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 15549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का परिचालन 11 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस का परिचालन 12 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक रद्द रहेगा.


ये ट्रेनें की गई री-शेड्यूल


  • 11 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस रक्सौल से अपने नियत समय 06.00 बजे के स्थान पर 08.00 बजे प्रस्थान करेगी.

  • 13 जनवरी 2022 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली 00108 मुजफ्फरपुर-मनमाड़ पार्सल स्पेशल मुजफ्फरपुर से अपने नियत समय 10.00 बजे के स्थान पर 12.00 बजे प्रस्थान करेगी.

  • 11, 14 व 16 जनवरी 2022 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली 00110 मुजफ्फरपुर-संगोला पार्सल स्पेशल मुजफ्फरपुर से अपने नियत समय 10.00 बजे के स्थान पर 12.00 बजे प्रस्थान करेगी.


परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें


  • 13 जनवरी 2022 को रानी कमलापति से प्रस्थान करने वाली 01665 रानी कमलापति-अगरतल्ला एक्सप्रेस पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के बदले परिवर्तित मार्ग वाया पटना-दिनकरग्राम सिमरिया के रास्ते जाएगी.

  • 12 जनवरी 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के बदले परिवर्तित मार्ग वाया पटना-दिनकरग्राम सिमरिया के रास्ते जाएगी.

  • 13 जनवरी 2022 को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के बदले परिवर्तित मार्ग वाया दिनकरग्राम सिमरिया-पटना के रास्ते जाएगी.

  • मार्ग परिवर्तन अवधि के दौरान 01665, 15548 और 12520 पाटलिपुत्र के बदले पटना जंक्शन पर रूकेगी.


नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें


  • दिनांक 10.01.2022 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस आरा और दानापुर स्टेशन के मध्य 10 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.

  • दिनांक 11.01.2022 से 13.01.2022 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस बक्सर और दानापुर स्टेशन के मध्य 70 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.

  • दिनांक 12.01.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस आरा और दानापुर स्टेशन के मध्य 35 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.

  • दिनांक 13.01.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस आरा और दानापुर स्टेशन के मध्य 35 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.

  • दिनांक 16.01.2022 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-पहलेजाघाट स्टेशन के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.

  • दिनांक 15.01.2022 एवं 16.01.2022 को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस हाजीपुर-पहलेजाघाट स्टेशन के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलेगी.


आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें


  • दिनांक 09.01.2022 से 14.01.2022 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन दानापुर में किया जाएगा.

  • दिनांक 11.01.2022 से 16.01.2022 तक पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के बदले दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी.

  • दिनांक 12.01.2022 से 16.01.2022 तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन छपरा में किया जाएगा.

  • दिनांक 12.01.2022 से 16.01.2022 तक पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के बदले छपरा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी.

  • दिनांक 11.01.2022 से 16.01.2022 तक नरकटियागंज से प्रस्थान करने वाली 15202 नरकटियागंज-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन हाजीपुर में किया जाएगा.

  • दिनांक 11.01.2022 से 16.01.2022 तक पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 15201 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के बदले हाजीपुर से नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी.

  • दिनांक 10.01.2022 को यशवंतपुर से प्रस्थान करने वाली 22352 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन दानापुर में किया जाएगा.

  • दिनांक 12.01.2022 एवं 16.01.2022 तक पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के बदले दानापुर से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी.

  • दिनांक 10.01.2022 एवं 13.01.2022 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन दानापुर में किया जाएगा.

  • दिनांक 14.01.2022 को पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 22351 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के बदले दानापुर से यशवंतपुर के लिए प्रस्थान करेगी.