भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में ली थी अंतिम सांसें, वह बनेगा म्यूजियम
Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में ली थी अंतिम सांसें, वह बनेगा म्यूजियम

यह संग्रहालय राज्य के अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार होगा.

बिरसा मुंडे जेल बनेगा म्यूजियम. (फाइल फोटो)

रांची : केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जेल को म्यूजियम में परिवर्तित किया जा रहा है. केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओराम आज (गुरुवार को) इसका शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे.

इस संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा के अलावा झारखंड के दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति चिन्ह भी रखी जाएगी. भगवान बिरसा मुंडा की ऊंची प्रतिमा बनेगी. युवाओं और बच्चों की प्रेरणा के लिए जगह-जगह उनकी कृतियों का वर्णन किया जाएगा. इस संग्रहालय के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ और राज्य सरकार 1.75 करोड़ दिए हैं.

यह संग्रहालय राज्य के अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार होगा. बिरसा मुंडा संग्रहालय के शिलान्यास को लेकर जुअल ओराम ने कहा कि रघुवर सरकार की यह अच्छी पहल है.

ज्ञात हो कि बिरसा मुंडा झारखंडवासियों के लिए भगवान समान हैं. उन्होंने अंग्रेजी शासन काल में इस क्षेत्र पर हुकूमत को खत्म करने के साथ-साथ  जल, जंगल और जमीन के लिए भी संघर्ष किया था. आदिवासियों को एकजुट कर संघर्ष की रुपरेखा तैयार करने वाले बिरसा मुंडा से अंग्रेज अफसर काफी परेशान थे. अग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था.

उन्हें इसी जेल में रखा गया था, जिसे अब स्मृति स्थल के रुप में जाना जाता है. केंद्र सरकार ने इसे सेल्यूलर जेल की तरह विकसित करने का निर्णय लिया है.