पटना: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज, CM नीतीश ने किया माल्यार्पण
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar587457

पटना: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज, CM नीतीश ने किया माल्यार्पण

श्रीकृष्ण सिंह 2 अप्रैल 1946 से लेकर 31 जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे

सीएम नीतीश सहित तमाम नेताओं ने श्रीकृष्ण सिंह को किया याद
सीएम नीतीश सहित तमाम नेताओं ने श्रीकृष्ण सिंह को किया याद

पटना: आज बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की जयंती है. इस उपलक्ष्य में पटना में एक समारोह का आयोजन किया गया.

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुराना सचिवालय में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi), विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक सहित तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. 

आपको बता दें कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 में हुआ था. वो बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार थे.

साथ ही डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह को बिहार केसरी के नाम से भी जाना जाता है. श्रीकृष्ण सिंह 2 अप्रैल 1946 से लेकर 31 जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे.

;