झारखंड : सरकार की कोशिश, रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar418095

झारखंड : सरकार की कोशिश, रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है.

झारखंड : सरकार की कोशिश, रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. रघुवर सरकार के प्रयास से पाकुड़ में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद महिलाएं चप्पल बनाकर अपने परिवार का खर्च चला रही हैं.

पाकुड़ में झारखण्ड सरकार महिलाओं को आत्मनिभर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है. सरकार की मदद से ईशाफ संस्था कुटीर उधोग और लघु उधोग को प्रमोट करती है और उन सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाती है जिससे महिलाओं को रोज़गार मुहैया हो सके. इस संस्था से जुड़कर इलाके की 35 महिलाओं को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें उन्हें चप्पल बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मेहनताना भी दिया जाता है. 

सरकार की पहल से महिलाएं आज खुद रोज़गार से जुड़कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं. पाकुड़ के पाकुरिया की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं. संस्था की महिलाओं की मेहनत का ही नतीजा है कि ये महिलाएं एक महीने 10 हज़ार से भी ज्यादा की कमाई कर लेती है. महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सूबे की सरकार लगातार काम कर रही है.महिलाएं आज अपनी मेहनत से अपनी तक़दीर खुद लिख रही हैं.

(Exclusive Feature)