Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं. झारखंड की तस्वीर भी पूरी तरह से साफ हो चुकी है. झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से कई बड़े नेताओं ने जमकर चुनावी ताल ठोकी है. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग शामिल है. आइए जानते हैं झारखंड की 14 सीटों में कौन सी सीट पर कौन सी पार्टी जीती है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में वोटिंग हुई है.साल 2024 के लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा क्षेत्र में 65.52 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. तो वहीं 65.19 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. जबकि, अन्य मतदाताओं की संख्या 31.88 फीसदी रही. जबकि कुल मिलाकर 65.36 फीसदी वोटिंग हुई है.


यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Election 2024 Winners List: बिहार में कौन जीता और कौन हारा, यहां देखें


लोकसभा सीट   जीते/आगे प्रत्याशी
दुमका नलिन सोरेन (JMM) 22527 वोटों से जीते
गोड्डा  निशिकांत दुबे  (BJP) 101813 वोटों से जीते
चतरा  काली चरण सिंह (BJP) 220959 वोटों से जीते
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी (BJP) 377014 वोटों से जीते
गिरिडीह  चन्द्र प्रकाश चौधरी (AJSUP) 80880 वोटों से जीते
धनबाद   दुलु महतो (BJP) 789172 वाटों ेसे जीते
रांची  संजय सेठ (BJP) 120512 वाटों से जीते
जमशेदपुर  बिद्युत बरन महतो (BJP) 259782 वोटों से जीते
सिंहभूम  जोबा माझी (JMM) 168402 वोटों से जीते
खूंटी   काली चरण मुंडा (Congress) 149675 वोटों से जीते
लोहरदगा  सुखदेव भगत (Congress) 139138 वोटों से जीते
पलामू  विष्णु दयाल राम (BJP) 288807 वोटों से जीते
हजारीबाग  मनीष जायसवाल  (BJP) 276686 वोटों से जीते
राजमहल  विजय कुमार हंसदक (JMM) 178264 वोटों से जीते