रांची: पहाड़ी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में उमरे श्रद्धालु, कर रहे जलाभिषेक
Advertisement

रांची: पहाड़ी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में उमरे श्रद्धालु, कर रहे जलाभिषेक

रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है. आज सुबह 3 बजे से ही शिवभक्त लगातार आकर जलाभिषेक करते नजर आ रहे हैं.

शिव भक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरा करने की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

रांची: सावन की पहली सोमवारी के मौके पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है. आज सुबह 3 बजे से ही शिवभक्त लगातार आकर जलाभिषेक करते नजर आ रहे हैं.

ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सावन की पहली सोमवारी का उत्साह श्रद्धालुओं के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है. 

पहाड़ी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना रहा है. ऐसे में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब लाजमी है. सावन की पहली सोमवारी को लेकर पूरा मंदिर परिसर बाबा भोलेनाथ के बोल बम के जयकारे के साथ गूंज रहा है जहां शिव भक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरा करने की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

सावन के पहली सोमवारी के मौके पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पहुंच रहे हैं.