Nalanda Lok Sabha Result 2024: नालंदा में 25900 मतों से जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार आगे है और भाकपा माले के संदीप सौरभ 64675 वोट मिले है. नालंदा की अधिकतर भूमि उपजाऊ इंडो गंगेटिक प्लेन में है, जबकि दक्षिण में राजगीर की पहाड़ियां हैं. इसका क्षेत्रफल 2,355 वर्ग किलोमीटर है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 28.78 लाख थी. इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है, जिसमें ज्यादातर लोग लगे हुए हैं. यहां चावल, गेहूं, मक्का, दालें, आलू, फल और सब्जियां उगाई जाती हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

नालंदा संसदीय क्षेत्र में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत है. राजगीर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. नए परिसीमन के बाद चंडी विधानसभा क्षेत्र हरनौत में मिला दिया गया और हरनौत को बाढ़ से हटाकर नालंदा में शामिल कर लिया गया. हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा क्षेत्र है.


2009 के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नालंदा संसदीय क्षेत्र में कुल 1,719,503 वोटर हैं, जिनमें 803,727 महिलाएं और 915,776 पुरुष हैं. यहां कांग्रेस, सीपीआई और जनता पार्टी का प्रभाव रहा है. 2019 के चुनाव में जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार 5,40,888 वोटों से जीते थे. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) के अशोक कुमार को 2,84,751 वोट और आईएनडी के रामविलाफ पासवान को 21,276 वोट मिले. 2014 के चुनाव में भी जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार जीते थे. उन्हें 3,21,982 (34.93%) वोट मिले थे, जबकि एलजेपी के सत्य नंद शर्मा को 3,12,355 (33.88%) वोट मिले थे. कांग्रेस के आशीष रंजन सिन्हा को 1,27,270 (13.81%) वोट मिले थे.


इस बार कितने प्रत्याशी मैदान में?


BSP : प्रोमद कुमार निराला
RSANP: विनय प्रताप सिंह 
SAP: निशा रंजन 
PPI(D): केशो जमादार
JDU : कौशलेन्द्र कुमार
NBEP : रमेश कुमार
SSHKTP : शशि कुमार
BMF: हरि कुमार यादव
CPI(ML): डॉ. संदीप सौरभ
JJP : कन्हैया लाल यादव
KPJD : संजय राजेश
ALHINDP : सुरेन्द्र प्रसाद
MSP : दिलीप कुमार
PSMS : नन्द किशोर प्रसाद
SWLP : मुन्ना कुमार
SKBP : मुन्ना कुमार
SKVP : सुधीर कुमार
IND : अजीत कुमार
IND : अजीत कुमार
IND : किशोर चंद्र यादव
IND : घनश्याम प्रसाद
IND : किसलय कुमार
IND : पवन कुमार
IND : पूजा देवी
IND : संयुक्ता कुमारी
IND : शशिरंजन सुमन
IND : श्याम सुंदर प्रसाद
IND : सुधीर दास
IND : सुरेंदर सिंह
NOTA : नोटा


ये भी पढ़िए- Madhubani Lok Sabha Chunav 2024: अशोक कुमार यादव मधुबनी में खिलाएंगे कमल? क्या अली अशरफ फातमी को मिलेगी जीत?