Aaj Ka Ank Jyotish 10 september 2024: अंक ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी के अनुसार आज 10 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. आचार्य मदन मोहन से जानिए मूलांक 2 वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. वहीं, मूलांक 5 वालों को आज पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. जानिए अन्य सभी मूलांकों के लिए आज का राशिफल.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत की योजना बना सकते हैं। किसी भी बहस-बाजी से दूर रहना बेहतर होगा। आज धन लाभ हो सकता है।
लकी कलर: ऑरेंज


मूलांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
मूलांक 2 वालों को आज अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। पॉज़िटिव रहें और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी कलर: सफेद


मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए व्यक्ति से शादी के लिए मुलाकात कर सकते हैं। किसी भी फैसले को भावनाओं में बहकर न लें।
लकी कलर: पिंक


मूलांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
मूलांक 4 वाले आज किसी सेलिब्रेशन में व्यस्त रह सकते हैं। यह दिन आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के साथ खुशी से समय बिताएं और अपने लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी कलर: रेड


मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है)
मूलांक 5 वालों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सेहत खराब होने की वजह से डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है, जिससे पैसे भी खर्च हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, कठिन समय जल्द ही खत्म होगा।
लकी कलर: पीला


मूलांक 6 (जिनका जन्म 6, 18, 24 तारीख को हुआ है)
मूलांक 6 वाले आज किसी प्रॉपर्टी या स्टॉक में निवेश कर सकते हैं। यह निवेश लंबे समय से करना चाहते थे, लेकिन सही मौका नहीं मिला था। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
लकी कलर: ब्लैक


मूलांक 7 (जिनका जन्म 7, 18, 25 तारीख को हुआ है)
मूलांक 7 वाले आज किसी बात का अहंकार न करें। अहंकार भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। बेवजह की बहस या द्वेष से बचें।
लकी कलर: हरा


मूलांक 8 (जिनका जन्म 8, 18, 26 तारीख को हुआ है)
मूलांक 8 वाले आज किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं, जिससे सिर दर्द हो सकता है। पैसे के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
लकी कलर: भूरा


मूलांक 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 वालों को आज किसी और का गुस्सा खुद पर उतारने से बचना चाहिए। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच रखें। ध्यान और शांत मन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर: पीला


ये भी पढ़िए- History of Nalanda University: 3 महीने तक धधकता रहा था नालंदा विश्वविद्यालय, 9 मिलियन पांडुलिपियां हो गई थीं स्वाहा