बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सहित 33 लोगों पर FIR, 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन हड़पने का आरोप
Advertisement

बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सहित 33 लोगों पर FIR, 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन हड़पने का आरोप

बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)

पटना: बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह मामला भूमि सौदे से जुड़ा है. पटना के नजदीक दानापुर पुलिस स्टेशन में गिरिराज सिंह और अन्य के खिलाफ मामला रजिस्टर किया गया है. कैबिनेट मिनिस्टर गिरिराज और अन्य 32 लोगों पर दानापुर में कथित तौर पर 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन को बलपूर्वक हड़पने का आरोप लगा है. दानापुर के असोपुर गांव में रहने वाले नारायण प्रसाद ने हाल ही में एससी/एटी स्पेशल कोर्ट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की थी.

  1. बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी.
  2. दानापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.
  3. भूमि सौदे से जुड़ा है केस.

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन को एक साजिश के तहत खरीदा और बेचा गया. बिहार के नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं.

fallback

दानापुर के पुलिस स्टेशन प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हैं. स्टेशन प्रभारी ने बताया कि इन सभी लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गिरिराज सिंह से इस्तीफे की मांग की है. 

(इनपुट एजेंसी से भी)

Trending news