Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में बदलाव लगातार जारी है. राज्य में मानसून की वापसी हो चुकी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा. इसके अलावा बिहार में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पछुआ हवाओं के कारण मौसम हुआ शुष्क 
राज्य में इस दौरान पछुआ हवाएं चल रही हैं. जिसके कारण बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है. जिसके चलते राज्य के तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है. सुबह के समय मौसम में ठंडक रहती और दोपहर होने तक गर्मी का एहसास होता है. 


शुष्क तापमान में आई गिरावट
वहीं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पछुआ हवाओं के चलते मौसम शुष्क है. जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. शाम के समय तापमान में गिरावट होती है. जिसके कारण सुबह तक मौसम ठंडा बना रहता है. जिसके चलते दिवाली तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 


खगड़िया रहा सबसे गर्म शहर
बीते 24 घंटों में राज्य के खगड़िया में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. खगड़िया में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा पूसा में सबसे कम 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी पटना में भी 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. बुधवार के दिन राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 


ये भी पढ़िये: IPS Transfer in Bihar: बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, 13 आईपीएस अधिकारी और 5 डीएसपी का हुआ ट्रांसफर