पटनाः Bihar Weather today, 10 March 2023: बिहार के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. गर्मी से बिहार के लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों के जिलों हल्की बारिश होने की संभावना है. इनमें भभुआ, सासाराम और आस-पास के अन्य जिले शामिल है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

तापमान में 2 से 4 डिग्री होगी बढ़ोतरी दर्ज
आज राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों के जिलों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा. गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और हल्की सर्दी का एहसास होगा. राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह भी कायम रहेगा. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 11 मार्च से 13 मार्च 2023 तक मौसम कई बदलाव के दौर से गुजरेगा. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 


आज ऐसा रहेगा मौसम 
आज शुक्रवार 10 मार्च के दिन राजधानी पटना का मौसम साफ रहेगा. हालांकि दोपहर 2 बजे तक आसमान में थोड़े बादल छा जाएंगे. दिन में 2 बजे के आस-पास अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हवा का प्रवाह हल्का होगा और दोपहर 3 बजे पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. 


दिन में बारिश होने की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की अधिकतम संभावना दोपहर 2 बजे के आसपास होगी और सबसे कम संभावना आधी रात के आसपास होगी. आज शुक्रवार को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा. हालांकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. लोगों को मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है. 


जानें कहां कितना रहा तापमान 
किशनगंज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा 
पूसा का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा
भागलपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा
पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा
वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा
मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा
सुपौल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा
जमुई का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा
खगड़िया का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा
गया का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा
भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा 
पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा 
मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा


यह भी पढे़ं- Rudraksha Benefits: महाकाल शिव को सबसे प्रिय है रुद्राक्ष, धारण करने से बदल जाती है किस्मत