Chandra Grahan 2023: अक्टूबर में इस साल भारत में दो महत्वपूर्ण ग्रहण लगने जा रहे हैं. एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा, जो सर्वपितृ अमावस्या के दिन घटित होगा. इसके बाद 29 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा के दिन, एक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा और भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


आचार्य मदन मोहन के अनुसार बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है और इस साल 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02:52 मिनट से ग्रहण के समापन तक यानी देर रात 02:22 पर समाप्त होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ अन्य कई देशों में भी दिखाई देगा, जैसे कि ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, संपूर्ण एशिया, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी प्रशांत महासागर आदि.


बता दें कि चंद्र ग्रहण एक खगोलिय घटना होती है, लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इसे राहु ग्रहण माना जाता है. जब राहु चंद्रमा को ग्रस्त करता है. इस साल का चंद्र ग्रहण खास है क्योंकि इसके चलते शरद पूर्णिमा के दिन अमृत बरसेगा, लेकिन ग्रहण के कारण लोग अमृत की प्राप्ति नहीं कर पाएंगे.


ये ग्रहण दर्शनीय घटनाएं होंगी, लेकिन सूतक काल का समय ध्यानपूर्वक अपनाना चाहिए. ताकि लोग इन ग्रहणों के समय अपने धार्मिक अनुष्ठानों का पालन कर सकें.


ये भी पढ़िए-  Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में आखिर कौवे को ही क्यों कराया जाता है भोज, जानें महत्व और पितरों से जुड़ा संबंध?