Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर और त्योहारों से जुड़ी चीजों के बारे में बताया गया है. वहीं, देव दीपावली आने वाली है. इस हाल हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को 7 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. वहीं, हर साल वाराणसी में देव दीपावली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं. इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है. वहीं, इस दिन देवताओं को खुश करने के लिए आप वास्तु टिप्स अपना सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अपनाएं ये वास्तु टिप्स


1. 7 नवंबर को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं, देव दीपावली के दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन दीपदान बहुत अच्छा होता है. मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन दीपदान करना 10 यज्ञ के बराबर माना जाता है. 


2. वहीं, नौकरी और व्यवसाय में आ रही दिक्कतों के लिए आप देव दीपावली के दिन पीले रंग का कपड़ा तुलसी के पौधे में बांध दें. इससे नौकर और व्यापार में उन्नति के रास्ते खुल जाएंगे. 


3.वहीं, देव दीपावली के दिन आप मिट्टी के दिए या फिर घर पर ही आटे के दिए तैयार करके जलाएं. साथ ही आप इन दीयों में लौंग डालकर भी दीये जलाएं. इससे घर में खुशहाली बनी रहती है. 


4.देव दीपावली के दिन सबसे पहले दीया घर के मंदिर में रखना चाहिए. उसके बाद तुलसी के पास दीया रखना चाहिए. वहीं, घर में एक दीया पितरों के नाम पर भी जलाना चाहिए. इससे आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. 


5.तुलसी का पौधा वास्तु के अनुसार बहुत शुभ होता है. इसके अलावा देव दीपावली के दिन तुलसी का पौधा घर में लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं. वहीं, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 11 तुलसी की पत्तियों की माला बना कर उन्हें जरूर चढ़ाएं. इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी. 


6. देव दीपावली के दिन कहा जाता है कि 11 तुलसी के पत्ते आटे में डालकर रख दें. इससे घर में सुख और शांति आएगी और आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे. 


ये भी पढ़िये: पटना साहिब में एशिया का सबसे बड़ा बिना पिलर के दरबार हॉल, गुरु नानक जयंती पर श्रद्धालुओं के लिए होगा उद्घाटन