Happy Lohri 2023 Live: मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार

काजोल गुप्ता Fri, 13 Jan 2023-5:15 pm,

Lohri 2023 Live Updates: लोहड़ी पर्व की खास परंपरा है कि इस पर्व पर सभी लोग एक जगह इकठ्ठा होकर अग्नि जलाने के बाद उसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं. जिसके बाद सभी लोग अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाते हुए गीत गाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हैं.

Lohri 2023 Live Updates: आज देशभर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पर्व की रौनक पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलती है. लोहड़ी के दिन सूर्य भगवान और अग्नि देवता को अच्छी फसल की कटाई के लिए धन्यवाद दिया जाता है. यह पर्व कृषि व प्रकृति को समर्पित होता है. लोहड़ी का पर्व सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. हर कोई इस त्योहार को मिलजुल कर काफी धूमधाम से मनाते हैं. पर्व के दौरान खुशियों से गीत गाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाते हैं. 

नवीनतम अद्यतन

  • Happy Lohri 2023

    पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
    दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
    मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।
    लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।
    हैप्पी लोहड़ी 2023

  • Happy Lohri 2023 Wishes लोहड़ी के शुभकामना संदेश  

    मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास
    मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
    दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार,
    मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्योहार. 

  • Happy Lohri 2023 Wishes 

    नच के दिखाओ,
    हसो ते हसाओ
    लोहड़ी मुबारक

  • Lohri 2023: लोहड़ी पर्व में अग्नि का महत्व

    हर साल लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. लोहड़ी का पर्व सूर्यदेव और अग्नि को समर्पित है. इस दिन लोग अपनी नई फसल को अग्नि देव को समर्पित करते हैं. मान्यता के अनुसार अग्नि के जरिए सभी देवी देवता भोग ग्रहण करते हैं. ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है. 

     

  • Lohri 2023 Wishes Hindi 

    हवाओं के साथ अरमान भेजा है 
    नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है
    मिले फुर्सत तो कबूल कर लेना
    हमने सबसे पहले आपको 
    लोहड़ी का पैगाम भेजा है
    लोहड़ी की शुभकामनाएं

  • Happy Lohri 2023

    सर्दी की थरथराहट में
    मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ
    लोहड़ी मुबारक हो आपको 
    दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ!
    Happy Lohri 2023!

  • Happy Lohri 2023 खास परंपरा

    लोहड़ी वाले दिन लोग नए कपड़े पहनते है. लोहड़ी का त्यौहार रात को ही मनाया जाता है. अग्नि जलाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर,डांस करते हुए जश्न मनाया जाता है. पुरुष और महिला मिलजुलकर एक दूसरे के साथ भांगड़ा और गिद्दा करते हैं. गिद्दा करे बिना ये पर्व अधूरा रह जाता है.

  • Lohri 2023

    फिर आ गई भंगड़ा पाने की बारी, 
    लोहड़ी मनाने की कर लो सब  तैयारी, 
    आग के पास सब आओ, 
    सुंदर-मुंदरिये जोर से गाओ.  
    हैप्पी लोहड़ी 2023

  • Significance of Lohri

    पंजाब के लोगों के लिए, लोहड़ी का त्यौहार बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह पंजाब में कटाई के मौसम और सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है। मुख्य घटना एक विशाल अलाव का निर्माण है जो गर्मी लाने के लिए सूर्य देव को श्रद्धांजलि का प्रतीक है।

  • Happy Lohri 2023 Wishes

    पॉपकॉर्न की खुशबू,
    मूंगफली-रेबड़ी की बहार,
    थोड़ी-सी मस्ती, अपनों का प्यार
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार.

  • Happy Lohri 2023

    बॉलीवुड के इन गानों के साथ लोहड़ी का जश्न थोड़ा पंजाबी तड़का के साथ मनाएं

  • Lohri 2023 

    लोहड़ी आये बनके उजाला
    खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
    आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला
    चांद भी करे आप पर ही उजाला।
    हैप्पी लोहड़ी 2023

  • Lohri 2023 Wishes

    पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन-मलाई,
    पंजाबी तड़का ते दाल-फ्राई,
    तुहानू लोहड़ी दी लख-लख बधाई।
    हैप्पी लोहड़ी 2023

  • Lohri 2023 Wishes Hindi 

    सूर्य को उसका तेज मुबारक 
    दोस्त को उसकी दोस्ती मुबारक 
    हमारी तरफ से आपको 
    लोहड़ी मुबारक!
    हैप्पी-लोहड़ी 2023! 

  • Happy Lohri 2023

    सर्दी की थरथराहट में
    मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ
    लोहड़ी मुबारक हो आपको 
    दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ!
    Happy Lohri 2023!

  • Lohri 2023 Wishes Hindi'गन्ने दे रस तों चीनी दी बोरी...'

    गन्ने दे रस तों चीनी दी बोरी
    फेर बनी उसतों मीठी-मीठी रेवड़ी
    रल मिल सारे खाइये तिल दे नाल
    ते मनाइये अस्सी खुशियां भरी लोहड़ी.
    हैप्पी लोहड़ी 2023!

  • Lohri 2023 Wishes Hindi 

    याद रखा करो दिल में हमारी, 
    चाहे रखा करो थोड़ी दोस्तों, 
    हमने आपको पहले विश करना है, 
    हमारी तरफ से हैप्पी लोहड़ी दोस्तों 

  • Happy Lohri 2023 Wishes

    नो टियर, 
    नो फियर, 
    खाओ मूंगफली और फूले, 
    आपको सबसे पहले लोहड़ी की बल्ले-बल्ले।

  • Lohri 2023

    सरसो के साग की खुशबू, 
    मक्के दी रोटी की बहार, 
    बहुत सारी मस्ती और दुलार, 
    आपको मुबारक लोहड़ी का त्योहार।

  • Lohri 2023 'लोहरी की लख-लख बधाईया....'

    अर्ज़ किया है-
    लोहरी की लख-लख बधाईया,
    खाओ जम कर के मिठाइयाँ .
    बनी रहे आप सब की जोड़ी ,
    आप सभी को हैपी लोहड़ी

  • Happy Lohri Wishes 2023 'याद हैं हमें वो बचपन की बातें....'

    याद हैं हमें वो बचपन की बातें,
    वो लोहड़ी की धूम, वो दोस्तों की सौगातें,
    वो डोर संग पतंग, वो मम्मी पापा की डांटे,
    वो गुड की मिठास, वो गुब्बारों से सजी रातें,
    #हैपी_लोहड़ी

  • Lohri 2023 'लोहड़ी की बहुत बहुत शुभकामनाएँ....'

    दिल की खुशी और अपनों का प्यार,
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार!!
    लोहड़ी की बहुत बहुत शुभकामनाएँ

  • Happy Lohri Wishes 2023 'ट्विंकल ट्विंकल यारां दी कार....' 

    ट्विंकल ट्विंकल यारां दी कार,
    खड़के ग्लासी in the bar
    पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन मलाई
    तुहानू लोहड़ी दी लख लख वधाई
    हैप्पी लोहड़ी

  • Lohri Wishes 2023 'फिर आ गई भंगड़े दी वारी....' 

    हम आपके दिल में रहते हैं इसलिए हर गम सहते हैं,
    कोई हम से पहले ना कह दे आपको, इसलिए हम पहले ही आपको “हैप्पी लोहड़ी” कहते
    फिर आ गई भंगड़े दी वारी,
    लोहड़ी मनाओ दी करो तैयारी!
    लोहड़ी की लख लख बधाइयां

  • Lohri 2023 'लोहड़ी की आग में दुखों का हो अंत..'

    जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो
    वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो
    लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दें.
    लोहड़ी दी लख लख बधाइयां

  • Lohri Shayari 2023 

    लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम
    इस पर्व का प्रकाश आपकी जिन्दगी को कर दे रौशन

  • Lohri 2023 'त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया..'

    त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
    त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।  
    जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
    वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।  
    लोहड़ी की शुभकामनाएं।

  • Lohri Wishes 2023 'भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी..'

    भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
    आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
    अब सब इकट्ठे हो जाओ
    आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

  • Happy Lohri 2023 Wishes 'आग में दहन हो सारे गम..'

    लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम,
    खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम.
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार.

  • Lohri 2023 Wishes 'मीठी बोली, मीठी जुबान..'

    मीठी बोली, मीठी जुबान,
    ते मीठे ही पकवान, मेरी तरफ से आपको
    लोहरी का यही शुभ पैगाम

  • Lohri 2023 Song Sunder Mundriye

    'सुंदर मुंदरिए' गाने के बिना लोहड़ी का त्योहार अधूरा माना जाता है. 

  • Lohri 2023 Girls Look

    शादी के बाद का हर त्योहार काफी खास होता है. अपने हर त्योहार पर हर नई नवेली दुल्हन खास दिखना चाहती है. लोहड़ी पर खासतौर पर सूट और लहंगा सबसे ज्यादा पहना जाता है. इस आउटफिट को ही लोहड़ी पर लड़कियां खूब पहनती हैं. वहीं इसके साथ आप स्टोन और ऑक्सिडाइज्ड जूलरी को कैरी करना न भूलें.

  • Lohri 2023

    लोहड़ी के पर्व को मनाने के लिए एक स्थान पर सभी लकड़ियों को इकठ्ठा करके जलाया जाता है. इसके बाद सभी परिवार के लोग अग्नि के चारों ओर घुमकर परिक्रमा लगाते हैं. अग्नि के चारों ओर परिक्रमा लगाते वक्त सुख समृद्धि का आशीष मांगा जाता है.

  • Happy Lohri 2023 खास परंपरा

    लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी की कहानी को विशेष रूप से सुना जाता है. ऐसा मान्यता है कि मुगल काल में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था. कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था. दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी करवाई थी. तभी से दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाने लगा और हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी सुनाई जाती है.

  • Lohri 2023 खास परंपरा

    लोहड़ी पर्व पर सभी लोग एक जगह इकठ्ठा होकर अग्नि जलाने के बाद उसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं. जिसके बाद सभी लोग अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाते हुए गीत गाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हैं.

  • Lohri 2023 Shubh Muhurat

    लोहड़ी का शुभ मुहूर्त : 14 की रात को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 की रात 8 बजकर 57 मिनट का है. 

  • Happy Lohri 2023 wishes

    लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम
    इस पर्व का प्रकाश आपकी जिन्दगी को कर दे रौशन

  • Lohri 2023 wishes

    पंजाब दा भंगड़ा ते मक्खन मलाई,
    पंजाबी तड़का ते दाल फ्राई,
    त्वानू लोहड़ी दी लख लख बधाई

  • Happy Lohri 2023 Wishes

    पॉपकॉर्न की खुशबू,
    मूंगफली-रेबड़ी की बहार,
    थोड़ी-सी मस्ती, अपनों का प्यार
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार.

  • Lohri 2023 wishes

    मूंगफली दी खुशबु, ते गुड़ दी मिठास
    मक्के दी रोटी, ते सरसों दा साग
    दिल की खुशी, ते अपनों दा प्यार
    मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्योहार|
    लोहड़ी दी लख लख बधाइयां

  • Happy Lohri 2023 Wishes

    लोहड़ी आये बनके उजाला
    खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
    आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला
    चांद करे आप पर ही उजाला
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार

  • 2023 Lohri: क्यों मनाते हैं लोहड़ी का पर्व?

    आज हर कोई लोहड़ी के पर्व की खुशियों में डूबा हुआ है. इस पर्व को मनाने के पीछे कई कथाएं भी प्रचलित है.लोहड़ी का पर्व माता सती, भगवान श्रीकृष्ण और दुल्ला भट्टी से जुड़ा हुआ माना गया है. आज के दिन दुल्ला भट्टी वाला गीत गाने की खास परंपरा है. लोहड़ी पर अग्नि जलाकर पूरा परिवार अग्नि की पूजा करता है. घर के बड़े लोग लोहड़ी को जलाते है. अग्नि में नई फसल, रेवड़ी, गजक, तिल, मूंगफली आदि अर्पित किए जाते हैं.

  • Lohri 2023 Wishes

    आज देशभर में मनाया जा रहा है लौहड़ी का पर्व ऐसे दे अपने प्रियजनों को बधाई.

    फिर आ गयी नाचने की बारी
    लोहड़ी मनाने की कर लो तैयारी
    होके इकट्ठे सब आ जाओ
    नाचो गाओ जश्न मनाओ
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link