Virat Kohli in Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आज यानी बुधवार की सुबह अचानक उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में दिखे. वहां उन्होंने बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचकर उनकी समाधि के दर्शन किए. इस बात की जानकारी नीम करौरी बाबा आश्रम के ट्रस्टी ने दी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साथ में करीब एक घंटे बिताया समय
आश्रम के ट्रस्टी राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि विराट अनुष्का यहां करीब एक घंटे तक रुके और नीम करौरी बाबा के समाधि स्थल के दर्शन कर कुटिया में ध्यान लगाया. इस बीच उन्होंने अपने कई प्रशंसकों को आटोग्राफ भी दिया और उनके संग फोटो भी खिंचवाई. जिसके बाद विराट अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम के लिये रवाना हो गए थे. जानकारी के मुताबिक विराट अनुष्का का कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था. बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए थे. 


बीते साल किए थे दर्शन
बता दें कि विराट अनुष्का दोनों ही बाबा नीम करौली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा रखते है. बीती नवंबर 2022 में भी विराट अनुष्का ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए थे.  


मीडिया को भी नहीं मिला प्रवेश
जानकारी के मुताबिक विराट अनुष्का के आश्रम में आने के बाद मीडिया को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. आश्रम से निकलने के बाद अनुष्का विराट होटल में दिन भर रुके रहे. वहीं आश्रम में दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया. 


जानकारी के लिए बता दें कि बाबा नीम करोली महाराज को भक्तगण हनुमान जी का अवतार माना जाता हैं और देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने पहुंचते हैं. 


यह भी पढ़ें- Chhatriwali Teaser OUT:'छतरीवाली' का टीजर जारी, अब इस अंदाज में रकुल प्रीत सिंह लगाएगी सबकी क्लास