रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.  बीजेपी की पहली लिस्ट में 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है. वहीं प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बीजेपी ने धनवार से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू को भी टिकट दिया गया है. वहीं रांची से सीपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया. पार्टी ने बोकारो से बिरची नारायण को टिकट दिया है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पार्टी ने जेएमएम छोड़कर आए पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला से अपना उम्मीदवार बनाया है.  बीजेपी ने दुमका विधानसभा सीट से सुनील सोरेन को टिकट दिया है. बता दें कि 2019 में सुनील सोरेन बीजेपी से सांसद रहे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर जेएमएम से बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा पार्टी ने चंपई सोरेन के बेटे को भी अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है.


बीजेपी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट


धनवार विधानसभा सीट से बाबूलाल मरांडी


राजमहल विधानसभा सीट से अनंत ओझा


बोरियो विधानसभा सीट से लोबिन हेम्ब्रेम


लिटिपाड़ा विधानसभा सीट से बाबूधन मुर्मू


महेश्वर विधानसभा सीट से नवीनत हेम्ब्रेम


शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से परितोष सोरेन


नाला विधानसभा सीट से माधव चंद्र महतो


जामताड़ा विधानसभा सीट से सीता सोरेन


दुमका विधानसभा सीट से सुनील सोरेन


जारमुंडी विधानसभा सीट से देवेंद्र कुंवर


मधुपुर विधानसभा सीट से गंगा नारायण सिंह


सारठ विधानसभा सीट से रणधीर कुमार सिंह


देवघर विधानसभा सीट से नारायण दास


पोडैयाहाट विधानसभा सीट से देवेंद्रनाथ सिंह


गोड्डा विधानसभा सीट से अमित कुमार मंडल


महगामा विधानसभा सीट से अशोक कुमार भगत


कोडरमा विधानसभा सीट से नीरा यादव


बरकट्ठा विधानसभा सीट से अमित कुमार यादव


बरही विधानसभा सीट से मनोज यादव


बरकागांव विधानसभा सीट से रोशन लाल चौधरी


हजारीबाग विधानसभा सीट से प्रदीप प्रसाद


सिमरिया विधानसभा सीट से उज्ज्वल दास


बगोदर विधानसभा सीट से नागेंद्र महतो


जमुआ विधानसभा सीट से मंजू देवी


गांडे विधानसभा सीट से मुनिया देवी


गिरिडीह विधानसभा सीट से निर्भय कुमार शाहाबादी


बरमो विधानसभा सीट से रवींद्र पांडे


बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण


चंदनकियारी विधानसभा सीट से अमर कुमार बाउरी


सिंदरी विधानसभा सीट से तारा देवी


निरसा विधानसभा सीट से अपर्णा सेनगुप्ता


विधानसभा सीट धनबाद से राज सिन्हा


झरिया से विधानसभा सीट रागिनी सिंह


बाघमारा विधानसभा सीट से शत्रुघ्न महतो


बहरागोड़ा विधानसभा सीट से दिनेशानंद गोस्वामी


घाटशिला विधानसभा सीट से बाबूलाल सोरेन


पोटका विधानसभा सीट से मारा मुंडा


जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से पूर्णिमा दास साहू


सरायकेला विधानसभा सीट से चंपाई सोरेन


चाईबासा विधानसभा सीट से गीता बलमुचू


मझगांव विधानसभा सीट से बड़कुंवर गगराई


जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से गीता कोड़ा


चक्रधरपुर विधानसभा सीट से शशिभूषण समद


खरसावां विधानसभा सीट से सोनाराम बोदरा


तोरपा विधानसभा सीट से कोचे मुंडा


खुंटी विधानसभा सीट से नीलकंठ सिंह मुंडा


खिजरी विधानसभा सीट से राम कुमार पाहन


रांची विधानसभा सीट से सी पी सिंह


हटिया विधानसभा सीट से नवीन जायसवाल


कांके विधानसभा सीट से जीतू चरण राम


मंदार विधानसभा सीट से सन्नी टोप्पो


सिसाई विधानसभा सीट से अरुण उरांव


 गुमला विधानसभा सीट से  सुदर्शन भगत


 बिशुनपुर विधानसभा सीट से समीर उरांव


झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!