प्रियंका गांधी आज भरेंगी झारखंड में हुंकार, पाकुड़ में जनसभा करेंगी संबोधित
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar611715

प्रियंका गांधी आज भरेंगी झारखंड में हुंकार, पाकुड़ में जनसभा करेंगी संबोधित

पांचवे और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और आज प्रियंका गांधी झारखंड में हुंकार भरेंगी. 

 पांचवे और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. (फाइल फोटो)

पाकुड़: झारखंड में अंतिम चरण के लिए सभी पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार कर रही है और सभी दिग्गज नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. पांचवें और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और आज प्रियंका गांधी झारखंड में हुंकार भरेंगी. 

प्रियंका गांधी आज पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी. प्रियंका गांधी के साथ हेमंत सोरेन, आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे. प्रियंका गांधी आज 12:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी. 

प्रियंका गांधी का यह झारखंड चुनाव में पहला दौरा होगा. आपको बता दें कि 20 दिसंबर को पांचवे चरण के लिए मतदान 16 सीटों पर होगा. यहां लुइस मरांडी, रणधीर सिंह, प्रदीप यादव, आलमगीर आलम जैसे दिग्गज भी मैदान में हैं. 

साथ ही इस चरण में सबकी निगाहें नलिन सोरेन पर भी होंगी जो सातवीं बार विधायक बनने की रेस में हैं. पांचवें चरण में कुल 237 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.