Jharkhand Weather Update: देश के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी जारी है. जिसके कारण देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. इसके अलावा दक्षिणी राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में बने निम्न दबाव का आंशिक असर झारखंड पर पड़ेगा. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

24 घंटों में तापमान में आई गिरावट
वहीं, राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही ये तेज, ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी बढ़ा रही हैं. वहीं, सरायकेला के काकी के न्यूनतम तापमान में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार काकी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव और चक्रवाती तूफान के तमिलनाडु में टकराने पर 8 दिसंबर यानी की आज रात से झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. जिसके कारण राज्य में लगभग 2 दिनों में कंपाने वाली ठंड के आसार हैं. इसके अलावा 9 दिसंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. 


पलामू में 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान
वहीं, राज्य में सबसे अधिक ठंड पलामू जिले में पड़ रही है. यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. इसके अलावा संथाल परगना और कोल्हान के हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. 


झारखंड का मौसम रहा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में तेज ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना रहा है. इस बीच सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया है. यहां पर 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 


ये भी पढ़िये: बेगूसराय में जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली