रांचीः Jharkhand Weather Update 18 January 2023: झारखंड में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है. हिमालय की बर्फीली हवाओं का रुख एक बार फिर झारखंड की ओर हो गया है. इसके चलते ठंड बढ़ गई है. राज्य के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं. इसके चलते 22 जनवरी तक ठंड रहने का आसार हैं. मौसम बदलाव से झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना जाहिर की गई है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस
वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे में देवघर सबसे अधिक ठंडा रहा. यहां सुबह न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं मेदनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा है. यहां भी दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है. 


22 जनवरी को एक और विक्षोभ देगा दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी को एक विक्षोभ उत्तर पश्चिमी में भाग में कायम है. इसके बाद 22 जनवरी को एक और विक्षोभ दस्तक देगा. इससे और ठंड बढ़ेगी. इसका असर एक-दो दिनों तक रहेगा. इससे आकाश में एक बार फिर बादल छा जाएंगे.वहीं मौसम केंद्र रांची में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा. यह मौसम के हर करवट पर निगरानी रखने में मददगार होगा.


वहीं मौसम केंद्र रांची में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा. जिसकी सहायता से मौसम की हर करवट पर निगरानी रखी जा सकेगी. नये रडार में भारी बारिश, आंधी, ओला की बिल्कुल सटीक जानकारी मिल पाएगी. हालांकि डॉप्लर वेदर रडार इस साल के अंत तक रांची केंद्र में लगाया जाएगा. मौसमी चेतावनी में सुधार के लिए यह मददगार साबित होगा.


यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update 18 January: बिहार के लोगों को अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, येलो अलर्ट जारी