बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 1 से 5 तक की तीसरी चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. यह परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित हुई थी, और प्रोविजनल आंसर-की 28 अगस्त को जारी की गई थी. जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने 2 से 5 सितंबर के बीच आपत्तियां दर्ज कराई थीं.