भागलपुर के पचरूखी चौक पर दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि मुन्ना पासवान नामक दबंग ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक मंटु मंडल को सड़क पर थूक चटवाया और उसे गाली-गलौज के साथ उठक-बैठक करने पर मजबूर किया. इस शर्मनाक घटना के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे. स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्ना पासवान इलाके में लगातार अपनी दबंगई दिखाता है और उसे जमींदार का संरक्षण