नई दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस को चलाने में सक्षम नहीं है और उसे पुलिस आप सरकार के सुपुर्द कर देनी चाहिए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह पुलिसकर्मियों की भर्ती के मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी के साथ ‘सौतेली-मां’ जैसा व्यवहार क्यों कर रही है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अदालत की इस टिप्पणी पर सिसोदिया ने कहा कि पिछले 10 महीने से हम कह रहे हैं कि केंद्र का दिल्ली को लेकर सौतेला रवैया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र दिल्ली पुलिस को चलाने में सक्षम नहीं है क्योंकि इतने बड़े पुलिस महकमे को अकेले चलाना आपके लिए व्यावहारिक नहीं है।