बुराड़ी वजीराबाद को बाढ़ से बचने के लिए यमुना बांध की खामियों को किया जा रहा है दूर
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2326515

बुराड़ी वजीराबाद को बाढ़ से बचने के लिए यमुना बांध की खामियों को किया जा रहा है दूर

 पल्ला 0 पॉइंट से वजीराबाद तक यमुना बांध का निर्माण कार्य हुआ. उसके बाद ही दिल्ली में पिछले वर्ष जोरदार बरसात हुई और यमुना नदी ओवर फ्लो भी हुई. जिसकी वजह से यमुना के पानी की तेज लहरों के चलते यमुना का बांध डैमेज हो गया था.  हालांकि उस दौरान भी इस यमुना इसका रिपेयरिंग का कार्य किया गया था.

 बुराड़ी वजीराबाद को बाढ़ से बचने के लिए यमुना बांध की खामियों को किया जा रहा है दूर

Delhi News: दिल्ली में मानसून ने दशक दे दी है और ऐसे में यमुना बांध को फिर से मजबूत करने के लिए रिपेयरिंग का काम फ्लड विभाग की तरफ से किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक बता दें पिछले वर्ष ही इस यमुना बाध को बनाकर तैयार किया गया था. लेकिन पिछले वर्ष आई बाढ़ व बरसात के चलते खस्ता हाल हो चुका था.  इस बार यमुना में यदि जल ओवरफ्लो होता है तो बाढ़ से लोगों को बचाया जाए उसको लेकर यमुना पुस्ते को जगह-जगह से दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है.

पिछले साल भी कराया गया था यमुना बांध का निर्माण कार्य 
आपको बता दें पल्ला 0 पॉइंट से वजीराबाद तक यमुना बांध का निर्माण कार्य हुआ. उसके बाद ही दिल्ली में पिछले वर्ष जोरदार बरसात हुई और यमुना नदी ओवर फ्लो भी हुई. जिसकी वजह से यमुना के पानी की तेज लहरों के चलते यमुना का बांध डैमेज हो गया था.  हालांकि उस दौरान भी इस यमुना इसका रिपेयरिंग का कार्य किया गया था. लेकिन तेज बरसात के चलते और लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यह बांध फिर से खस्ताहाल हो गया है. अब पूरे वाल बाउंड्री के साथ साथ खुदाई कर फिर से इस बांध रॉड को मजबूत करने का कार्य फ्लड विभाग की तरफ से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पंचकूला जिले के पिंजौर के पास पलटी हरियाणा रोडवेज, 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल

यमुना में फिर से बढ़ सकता है जल स्तर 
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी यदि पहाड़ी इलाकों में जोरदार अत्यधिक ज्यादा बरसात होती है तो यमुना का जलस्तर हो फिर से ओवर फ्लो हो सकता है और ऐसे में लोगों को बाढ़ से बचने के लिए यमुना बांध ही एकमात्र उपाय है.  जिससे पानी को रोका जा सकता है. इसलिए इस यमुना बांध पर फ्लड विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो चुके हैं और जहां भी पुस्ते को नुकसान पहुचाने वाली खामियां है उसे पूरा किया जा रहा है.
इनपुट: नसीम अहमद