Delhi News: दिल्ली राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को लेकर चारों तरफ हाहाकार है. वहीं लोगों के मन में बाढ़ का डर बैठ चुका है. इस दौरान बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा का दावा है कि यमुना में भले ही कितना भी फ्लड आ जाए, लेकिन बुराड़ीवासी बाढ़ से महफूज हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार की तरफ से पल्ला से झड़ौदा व वजीराबाद तक यमुना पुस्ते का मजबूती से चौड़ीकरण करवाया था, जिसकी वजह से बुराड़ी से पल्ला तक रिहायसी इलाके महफूज हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें: Haryana News: बाढ़ की चपेट में सोनीपत के गांव, दवाइयों और खाने की किल्लत


 


दिल्ली में जब से यमुना उफान पर आई है तब से दिल्ली सरकार के मंत्री, पार्षद, विधायक सभी को धरातल पर उतारा गया है. जगह-जगह यमुना में फंसे लोगों का यमुना से रेस्क्यू कर राहत शिविर कैंप बनाकर उनके रुकने की व्यवस्था के साथ कर खाने पीने की व्यवस्था भी दिल्ली सरकार की तरफ से लगातार की जा रही है. ऐसे में बुराड़ी यमुना का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजीव झा से बात की तो उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना उफान पर हैं और यमुना के चलते कई इलाकों में पानी जरूर पहुंच चुका है, लेकिन वजीराबाद, जगतपुर, झड़ौदा, संत नगर , प्रधान एनक्लेव, तिगीपुर, सुंगरपुर, पल्ला माजरा, झंगोला पल्ला जीरो पॉइंट का यमुना किनारे रिहायसी गांव महफूज हैं.


उन्होंने कहा कि समय रहते वजीराबाद से पल्ला जोरो पॉइंट तक यमुना पुस्ते को करोड़ों रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है, जिसके चलते यमुना का ओवरफ्लो पानी पुस्ते को पार नहीं कर पाया.


फिलहाल आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना उफान पर है और कुछ इलाकों में जलजमाव भी देखने को मिल रहा है. वहीं कश्मीरी गेट, सिविल लाइन, लाल किला के बैक साइड में सड़कों पर यमुना नदी का पानी ओवरफ्लो होकर आ गया है. वहीं दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली की जनता को राहत देने की कोशिश की जा रही है.


Input: Nasim Ahmad