Falgun Month 2024: 25 फरवरी से शुरू होने जा रहा है फाल्गुन माह, घर में आएंगी खुशियां, जानें व्रत-त्योहार, महत्व, नियम
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2114343

Falgun Month 2024: 25 फरवरी से शुरू होने जा रहा है फाल्गुन माह, घर में आएंगी खुशियां, जानें व्रत-त्योहार, महत्व, नियम

Falgun Month 2024: फाल्गुन माह 25 फरवरी, 2025 से लगने जा रहा है. इसी के साथ महाशिवरत्रि (Mahashivaratri 2024), होली (Holi 2024), फुलैरा दूज (Phulaira Dooj 2024) जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि महीने का महत्व, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

Falgun Month 2024: 25 फरवरी से शुरू होने जा रहा है फाल्गुन माह, घर में आएंगी खुशियां, जानें व्रत-त्योहार, महत्व, नियम

Falgun Month 2024: हिंदू धर्म के अनुसार, नववर्ष का आखिरी माह 12वां माह फाल्गुन मास का होता है.  माघ मास केशिक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के समापन के साथ फाल्गुन माह की शुरुआत हो जाती है. इस माह का काफी महत्व माना जाता है. इस दिन महाकाल के साथ चंद्र देव और भगवान श्री कृष्ण की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान है. साथ ही फाल्गुन माह में कई व्रत के साथ त्योहार भी मनाएं जाते हैं.

इस बार फाल्गुन माह 25 फरवरी, 2025 से लगने जा रहा है. इसी के साथ महाशिवरत्रि (Mahashivaratri 2024), होली (Holi 2024), फुलैरा दूज (Phulaira Dooj 2024) जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि महीने का महत्व, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

ये भी पढ़ेंः Guru Gochar 2024: 12 साल बाद इन राशियों के हर सपने होंगे पूरे, प्यार को पाने के लिए हर हद करेंगे पार

कब से लगेगा फाल्गुन माह 2024?

ज्योतिष के अनुसार, फाल्गुन माह 25 फरवरी, 2024 से लेकर जो 25 मार्च को समाप्त होगा. इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होने की वजह से इसका नाम फाल्गुन माह रखा गया. इस माह में दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

कैसे, पड़ा आखिरी माह का नाम फाल्गुन?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के सभी नामों का नाम नक्षत्रों के नाम पर रखा गया है. किसी भी महीने की पूर्णिमा की तिथि के बाद चंद्रमा जिस नक्षत्र में जाता है, उस महीने का नाम उसी आधार पर रखा जाता है. इसलिए जब चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो फाल्गुन माह शुरू हो जाता है.

ये भी पढ़ेंः PM Kisan Yojana 2024: किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, इस दिन खातों में पहुंगी 16वीं किस्त

क्यों खास है फाल्गुन माह

पौराणिक कथाओं के अनुसार, फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था. इस माह में चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक तानव के साथ हर परेशानियां दूर होती है. फाल्गुन के महीने में चंद्रमा की उपासना से कुंडली में चंद्र दोष को दूर किया जा सकता है. इसी के साथ फाल्गुन माह में कृष्ण चतुर्दशी के दिन महापर्व महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इसी के साथ इस माह में प्रेम और आध्यात्म का पर्व होली मनाया जाता है.

कहते हैं कि फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के तीन रूप की पूजा होती है. बालरूप, युवारूप और गुरु कृष्ण की उपासना करने से संतान सुख, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस माह में पढ़ने वाले त्योहार घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के साथ खुशियां लेकर आते हैं.

फाल्गुन माह 2024 व्रत और त्योहार

25 फरवरी 2024 (रविवार) फाल्गुन माह शुरू

28 फरवरी 2024 (बुधवार) द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च 2024 (शुक्रवार) यशोदा जयंती

3 मार्च 2024 (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी, कालाष्टमी

4 मार्च 2024 (सोमवार) जानकी जयंती

5 मार्च 2024 (मंगलवार)- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

6 मार्च 2024 (बुधवार) विजया एकादशी

8 मार्च 2024 (शुक्रवार) महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

10 मार्च 2024( (रविवार) फाल्गुन अमावस्या

11 मार्च 2024 (सोमवार)- चंद्र दर्शन

12 मार्च 2024 (मंगलवार)- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती

13 मार्च 2024 (बुधवार)विनायक चतुर्थी

14 मार्च 2024 (गुरुवार)मीन संक्रांति

15 मार्च 2024 (शुक्रवार)- स्कंद षष्ठी

17 मार्च 2024 (रविवार)- मासिक दुर्गाष्टमी

20 मार्च 2024 (बुधवार)आमलकी एकादशी

21 मार्च 2024 (गुरुवार)- नरसिंह द्वादशी

22 मार्च 2024 (शुक्रवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)

24 मार्च 2024 (रविवार)होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

25 मार्च 2024 (सोमवार)- होली (धुलेंडी), चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

Trending news