Sawan 2023 Upay: हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस महीने भगवान भोलेनाथ की अराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस साल सावन के महीने में बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से ये महीना 59 दिनों का रहने वाला है, इस दौरान अगर आप भी महादेव को खुश करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सावन सोमवार 2023 (Sawan Somvar Vrat List 2023)
पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
पांचवा सोमवार- 07 अगस्त 2023
छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार- 21 अगस्त
आठवां सोमवार- 28 अगस्त


ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में इन 5 राशि के जातकों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, पूरे होंगे बिगड़े काज


 


सावन सोमवार के उपाय (Sawan Somvar Upay 2023)


धन-संपत्ति के लिए
पैसों की समस्या से परेशान व्यक्ति को सावन के महीने में भगवान शिव का गन्ने के रस से नियमित रुद्राभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से पैसों से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. 


घर में शांति के लिए
घर की शांति के लिए सावन के महीने में बेल वृक्ष के नीचे बिठाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन और खीर का प्रसाद वितरित करें. ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति बनी रहेगी. 


रोग से मुक्ति के लिए
अगर आपके घर में लंबे समय से कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित है तो सावन के महीने में सोमवार के दिन सरसों के तेल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराएं. ऐसा करने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं. 


जल्दी शादी के लिए
ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही सोमवार के दिन जल और दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से विवाह में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और जल्दी शादी होती है. 


Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. ZEE MEDIA इनकी पुष्टि नहीं करता है.