Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, भर जाएगी तिजोरी खाली
Advertisement

Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, भर जाएगी तिजोरी खाली

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन राशि के अनुसार समान की खरीदारी की जाए, तो मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जानते हैं धनतेरस पर अलग-अलग राशि के जातकों को कौन सी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए.   

Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, भर जाएगी तिजोरी खाली

मेष राशि  
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, बर्तन और गहने खरीदने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

वृषभ राशि  
वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन और चांदी की मूर्तियां खरीदनी चाहिए इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.  

मिथुन राशि  
मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोने की वस्तुएं खरीदनी चाहिए, इससे उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति होती है.  

कर्क राशि  
इस राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना चाहिए, ये मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है. श्रीयंत्र घर में लाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. 

Dhanteras 2022: धनतेरस पर दिख जाएं ये 3 चीजें तो समझिए तिजोरी भरने खुद माता लक्ष्मी आने वाली हैं

 

सिंह राशि  
सिंह राशि जातकों को धनतेरस पर सोने के गहने और सोने के सिक्के खरीदने चाहिए, इससे सालभर घर में धन की कोई कमी नहीं होगी. 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को पीतल, सोने और हाथी दांत से बनी चीजे खरीदनी चाहिए, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

तुला राशि  
तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ है. 

वृश्चिक राशि  
वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने और चांदी के गहने, सिक्के और तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए. इससे कुबेर देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.  

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में ही करें सोना, चांदी और गाड़ियों की खरीदारी

 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को  धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर की सजावट की चीजें खरीदना चाहिए.   

कुंभ राशि  
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए. इससे कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होगी. 

मीन राशि  
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन और गहनें खरीदने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होगी. 

 

Trending news