February 2023 Festivals List: महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा समेत फरवरी में पड़ रहे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

February 2023 Festivals List: महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा समेत फरवरी में पड़ रहे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

इस साल के दूसरे महीने फरवरी के चंद दिन रह गए हैं. फरवरी का महीने में खास माना जाता है. इसमें कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं.

February 2023 Festivals List: महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा समेत फरवरी में पड़ रहे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

February 2023 Festival: इस साल के दूसरे महीने फरवरी के चंद दिन रह गए हैं. फरवरी का महीने में खास माना जाता है. इसमें कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं. पंचांग के अनुसार, माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से ही फरवरी की शुरुआत हो रही है और फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को खत्म हो रहा है. इस महीने माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2023), महाशिवरात्रि (Maha Shivratri), जया एकादशी (Jaya Ekadashi) जैसे कई बड़े व्रत त्योहार हैं. चलिए जानने बैं कि इस महीने को से बड़े त्योहार और व्रत आने वाले हैं. 

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहार (February 2023 Vrat Tyohar)
1 फरवरी 2023- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

2 फरवरी 2023- गुरु प्रदोष व्रत

5 फरवरी 2023- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत

12 फरवरी 2023- यशोदा जयंती

13 फरवरी 2023-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

ये भी पढ़ें: February Bank Holiday: फरवरी में 28 में से 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम पड़ने पर इस तरह निपटाएं काम

14 फरवरी 2023-जानकी जयंती

17 फरवरी 2023- विजया एकादशी

18 फरवरी 2023- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी 2023- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या

21 फरवरी2023- फुलैरा दूज

23 फरवरी 2023- विनायक चतुर्थी

27 फरवरी 2023- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

इस महीने पड़ने वाले खास त्योहार और व्रत जिनका लोगों के जीवन में बहुत महत्व होता है. 

जया एकादशी 2023 (Jaya Ekadashi 2023)
माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. इस बार ये व्रत 1 फरवरी को रखा जाएगा. एकादशी 31 जनवरी की रात 11.23 से शुरू होकर 1 फरवरी की दोपहर 2.01 पर खत्म होगी. 

माघ पूर्णिमा व्रत (Magh Purnima Vrat)
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) होती है. इस दिन में स्नान दान करना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं. इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों, रोगों से मुक्ति मिल जाती है.

महाशिवरात्रि 2023 (Mahashivratri 2023)
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि पड़ रही है. इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इसी के कारण इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

Trending news