Global Trust Worthy Index 2022: अगर आप भी जानना चाहते है कि आपके पेशे को लोग कितना भरोसेमंद मानते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं.  ग्लोबल ट्रस्टवर्दीनेस इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक 58% लोगों को डॉक्टर, 57% वैज्ञानिक और 51% शिक्षक पर लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा है. 28 देशों में 18 तरह के पेशों पर किए गए सर्वे के आंकड़े बताते है कि 2021 के कोरोनाकाल  में डॉक्टरों और वैज्ञानिकों पर लोगों का भरोसा बीते चार साल से बहुत ज्यादा था. लेकिन 2022 में डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों पर भरोसा करने वालों में 6% गिरावट दर्ज की गई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

टॉप 5 भरोसेमंद प्रोफेशन 
डॉक्टर-58%
वैज्ञानिक-57%
टीचर-51%
सैन्यबल-42%
आमलोग-37%


ये भी पढ़े: युवाओं में देश सेवा का जज्बा जगाने के लिए राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर Delhi Metro ने लगाई 100 फीट लंबी प्रदर्शनी


बात करें टॉप 5 के बाद आने वाले भरोसेमंद पेशों की, तो  पुलिस, जज, वकील, जनमत सर्वेक्षक, टीवी न्यूज रीडर, पुजारी/पादरी, पत्रकार, सरकारी अफसर, बैंकर, बिजनेस लीडर, एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव, सरकारी मंत्री और नेता हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे भरोसेमंद पेशों की लिस्ट में पुलिस छठे, जज 7वें और वकील 8वें नंबर पर आते हैं. 


पुलिस-37%
जज-35%
वकील-29% 
लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. पुलिस पर यकीन करने पर हम 42% भरोसा करते हैं, जो कि दुनिया में 11वें, जज और वकील के मामले तीसरें नंबर पर है. अगर पुजारी या पादरी पर भरोसे की बात करें तो डेनमार्क और स्वीडन के बाद भारत तीसरे नंबर पर आता है. पत्रकारों पर यकीन करने की बात करें तो चीन (45%), साऊदी अरब (44%) के बाद भारत तीसरे (38%) नंबर पर हैं. 


सबसे कम भरोसेमंद प्रोफेशन 
राजनीतिक नेता-12%
सरकारी मंत्री-16%
विज्ञापन कार्यकारी-18%
बिजनेस लीडर-23%
बैंकर-25%


ये भी पढ़े: Optical Illusion: रंग बदलते गिरगिट को देखा होगा, क्या इस तस्वीर में दो लोगों को खोज पाएंगे जो खुद बने गिरगिट


नेता और मंत्री सबसे कम भरोसेमंद पेशे 


अब अगर बात करें सबसे कम भरोसेमंद पेशे की तो विश्व में नेताओं और सरकारी मेंत्रियों का नाम सबसे ऊपर है. दुनिया में 88% लोग इन्हें सबसे ज्यादा बेईमान मानते हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये भी है कि भारत में नेताओं और मंत्रियों पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है. यहां लोग 28% नेताओं और 31% मंत्रियों पर भरोसेमंद मानते हैं. वहीं जापान में सिर्फ 7%, अमेरिका में 10 और ब्रिटेन में 16 प्रतिशत लोग इनपर भरोसा करते हैं. नेताओं पर भरोसे का ग्लोबल कंट्री एवरेज 12 प्रतिशत है. 
आपको ये भी बता दें कि सबसे कम भरोसे वाले पेशों में बैंकर टॉप 5 में है. लेकिन 52% बैंकर पर सबसे ज्यादा भरोसा भारतीय करते हैं. 


पेशों के बारों मे तो जान लिया. अब जानते है कि कौन से देश को अपने नागरिकों पर कितना भरोसा है.


नागरिकों पर सबसे ज्यादा भरोसा
मैक्सिको-53%
भारत-52%
चीन-48%
साऊदी अरब-47%
कोलंबिया-47%


नागरिकों पर सबसे कम भरोसा
जापान-16%
द. कोरिया-22%
तुर्की-27%
हंगरी-27%
द. अफ्रीका-31%