Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्राह्मण धर्मशाला की बैठक ली. इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पर भी पलटवार किया, उन्होंने कहा कि उनके माइनिंग के भ्रष्टाचार के मामले अभी भी हैं लोगों को याद है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कांग्रेस ने निकाली हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा
 कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुरुवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित हलके के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों से कहा कि आज मौजूदा भाजपा सरकार को लगभग 10 साल हो चुके हैं, लेकिन कोई भी विकास के कार्य भाजपा सरकार ने नहीं किए हैं. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा निकाली तो भाजपा सरकार आज भी मौन रहकर जनता के सवालों से बचना चाह रही है. 


ये भी पढ़ें- Delhi Rain: मां-बेटे की मौत मामले में LG पर बरसे संजय सिंह, कहा- ये हादसा नहीं हत्या


BJP है भ्रष्टाचारी 
वहीं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने यह भी कहा कि लावाारिश पशु के कारण आज सड़कों पर चल रहे लोग चोटिल हो रहे हैं. बीते दिनों शहर में एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई थी. वहीं जब लोगों ने पशुओं को लेकर प्रदर्शन किया तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जबकि मुकदमा दर्ज प्रशासन और राज्य मंत्री सुभाष सुधा पर होना चाहिए था. जिन लोगों पर मुकदम दर्ज किया गया है. वह उनके साथ हैं. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपी पर पलटवार करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार की बात वह लोग कर रहे हैं, जिनके माइनिंग के भ्रष्टाचार के मामले अभी भी लोगों को याद है.


Input- DARSHAN KAIT