Kalkaji Delhi MCD Chunav Result 2022 आतिशी के गढ़ में BJP का कब्जा, कालकाजी के तीनों वार्डों पर दर्ज की जीत
Advertisement

Kalkaji Delhi MCD Chunav Result 2022 आतिशी के गढ़ में BJP का कब्जा, कालकाजी के तीनों वार्डों पर दर्ज की जीत

आम आदमी पार्टी की नामी विधायक आतिशी कालकाजी से विधायक हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक का क्षेत्र होने के बावजूद भी कालकाजी के तीन वार्डों में से एक में भी आप का पार्षद नहींं है. ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि 2022 के निकाय चुनाव में कौन यहां का सिरमौर बनता है.

कालकाजी विधानसभा से आतिशी विधायक हैं

नई दिल्ली: Kalkaji Delhi MCD Chunav Result 2022 दिल्ली में MCD के चुनावों को लेकर काउंटिंग जारी है. AAP ने MCD चुनाव में जीत हासिल की है. आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कालकाजी विधानसभा में BJP ने बाजी मारी है, इसमें भाजपा ने तीनों वार्डों में जीत हासिल की है. 

कालकाजी विधानसभा इस सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी मारलेना विधायक हैं. वहीं इस सीट के तीनों वार्डों पर भाजपा ने अपना कमल खिलाया है. यहां श्रीनिवासपुरी-174 वार्ड से भाजपा के राजपाल सिंह की जीत हुई है. कालकाजी-175 वार्ड से भाजपा की योगिता सिंह की जीत हुई है. वहीं गोविंदपुरी-176 वार्ड से भाजपा के चंद्रप्रकाश ने जीत हासिल की है.

कालकाजी विधान सभा के अंतर्गत कुल तीन वार्ड आते है. श्रीनिवासपुरी-174 (स), कालकाजी-175 (म), गोविंदपुरी-176 (स) वार्ड कालकाजी विधान सभा के ही तीन वार्ड हैं. कालकाजी से आम आदमी पार्टी की आतिशी मारलेना साल 2020 में विधायक चुनी गई थी. कालकाजी में कुल 190137 लोग रहते हैं जिसमें कि 21756 लोग SC समुदाय से संबंध रखते हैं. कालकाजी के दो वार्ड साल 2017 में बीजेपी के झोली में गए थे तो वहीं एक वार्ड पर कांग्रेस ने अपना विजय पताका लहराया था. चलिए अब आपको कालकाजी की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. 

कालकाजी विधानसभा सीट ( Kalkaji Vidhansabha seat Delhi MCD Election 2022 Result )

पार्टी/ वार्ड

श्रीनिवासपुरी-174 (स) कालकाजी-175 (म) गोविंदपुरी-176 (स)
AAP  इंदू  शिवानी चौहान  विजय शोरियार
BJP  राजपाल सिंह   योगिता सिंह  चंद्रप्रकाश
Congress  कांता शर्मा  नरिंदर कौर गौतम  मनप्रीत सिंह

ये भी पढ़ें- Greater Kailash Delhi MCD Chunav Result ग्रेटर कैलाश के वार्डों में किसके सिर ताज?

कालकाजी विधानसभा के वार्ड और उनके वर्तमान पार्षद

श्रीनिवासपुरी- 174 (Srinivaspuri Ward Result)
वर्तमान पार्षद- राजपाल सिंह, बीजेपी (साल 2017 में जीते)
कालकाजी- 175 (Kalkaji Ward Result)
वर्तमान पार्षद- मनप्रीत कौर कालरा, बीजेपी (साल 2017 में जीते)
गोविंद पुरी- 176 (Govindpuri Ward Result)
वर्तमान पार्षद- चंदर प्रकाश, कांग्रेस (साल 2017 में जीते)

दिल्ली नगर निगम चुनाव में पिछले 3 बार से लगातार बीजेपी जीत रही है. इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों की ही कोशिश है कि निगम में अपनी-अपनी सरकार बनाई जाए. जहां एक ओर आम आदमी पार्टी का दावा है कि MCD में आने के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होगी तो सारे काम तेजी से हो सकेंगे वहीं बीजेपी का कहना है कि अगर नगर निगम में आप की सरकार आती है तो दिल्ली सरकार के जैसे निगम की सरकार में भी भ्रष्टाचार होगा. 

दिल्ली MCD की और खबरें पढ़ने के लिए यहां Tap करें

अपने वार्ड प्रत्याशियों का नाम जाने यहां

Trending news