Delhi VidhanSabha Chunav: दिल्ली विधानसभा की तैयारी जोर पकड़ चुकी है. ऐसे में राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा कर अरविंद केजरीवाल से यमुना पर सवाल किया है. उन्होंने कहा कि आखिर कब केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे.
Trending Photos
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है. 5 फरवरी को दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. पिछले 2 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, जिसमें वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी. वहीं, 2020 में AAP ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने केवल 8 सीटें जिती थीं.
केजरीवाल से किया सवाल: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में यमुना नदी के कथित प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है. उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल का वह वादा कब पूरा होगा, जिसमें उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने की बात कही थी. राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें यमुना नदी की सतह पर बर्फ जमती दिख रही थी. इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा, पिछले चुनाव में केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे. अब 2025 आ गया है, तो आप कब यमुना में डुबकी लगाओगे? दिल्ली इंतजार कर रही है.
केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?
दिल्ली इंतज़ार कर रही है! pic.twitter.com/yongNyHzL2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2025
ये भी पढ़ें- भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना, AAP की झाड़ू से BJP की बेईमानी का सफाया होगा
यमुना को साफ करने की कही थी बात: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा कि यमुना में प्रदूषण को लेकर यहां के स्थानीय लोग केजरीवाल से सवाल कर रहे थे. इसके अलावा, बादली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, केजरीवाल जी आपने 5 साल पहले यमुना के पानी को साफ करने और पीने योग्य बनाने की बात की थी. आज कोई मुझे बता रहा है कि आप यमुना के पानी की बोतलों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.