Fatehabad Assembly Election 2024 Result Live Updates: हरियाणा की 90 सीटों में से 50 पर चला रही मतगणना के मुताबिक बीजेपी 25, जबकि कांग्रेस 23 पर आगे चल रही थी. रतिया से कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह सुबह 9.30 बजे तक 5108 वोट मिल चुके हैं. वह बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल से 2129 वोट से आगे चल रहे हैं. फतेहाबाद में बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी प्रत्याशी दुड़ाराम को 5207, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह को 4989 वोट मिल चुके हैं. 

टोहाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Tohana Assembly Election Result 2024)


पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP देवेंद्र सिंह बबली    
Congress परमवीर सिंह    
ASP/JJP हवा सिंह खोबरा (JJP)    
AAP सुखविंदर सिंह गिल    
INLD कुणाल करण सिंह    

रतिया विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Ratia Assembly Election Result 2024)


पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP सुनिता दुग्गल    
Congress जरनैल सिंह    
ASP/JJP रमेश (JJP)    
AAP मुख्तियार सिंह    
INLD रामसरूप रामा    

फतेहाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Fatehabad Assembly Election Result 2024)


पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP दुरा राम    
Congress बलवान सिंह दौलतपुरिया    
ASP/JJP सुभाष चंद्र गोरछिया (JJP)    
AAP कमला बिसला    
INLD सुनैना चौटाला    

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

फतेहाबाद विधानसभा आम चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7,18,349 मतदाता और इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल हैं. सबसे अधिक वोटर्स फतेहाबाद में हैं. फतेहाबाद विधानसभा में कुल 2,58,978 मतदाता हैं. इसमें 1,36,452 पुरुष,1,22,516 महिला और 10 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं. टोहाना विधानसभा में कुल 2,31,884 मतदाता हैं, जिनमें से 1,21,781 पुरुष, 1,10,100 महिला और 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,27,487 मतदाता हैं और 1,18,810 पुरुष, 1,08,670 महिला समेत 7 ट्रांसजेंडर हैं.